ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह बने पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस

PATNA: न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं। वही चीफ जस्टिस संजय करोल को सुप्रीम कोर्ट जस्टिस बनाया गया है। बता दें कि न्यायमूर्ति चक्रधारी

न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह बने पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं। वही चीफ जस्टिस संजय करोल को सुप्रीम कोर्ट जस्टिस बनाया गया है। बता दें कि न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह पटना हाईकोर्ट में ही जस्टिस हैं। वहीं पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं। 5 फरवरी को शपथ लेंगे। 


न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह बने पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस


पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं। 5 फरवरी को शपथ लेंगे। पटना हाईकोर्ट की ओर से चीफ जस्टिस करोल और जस्टिस अमानुल्लाह के सम्मान में आज विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर सभी अधिवक्ता संघ, महाधिवक्ता पीके शाही और केन्द्र सरकार के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल डॉ. केएन सिंह भी मौजूद थे।


बता दें कि सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने 3 चीफ जस्टिस और 2 जस्टिस के नाम की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पद के लिए की थी। इसमें पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह का नाम भी शामिल था। इन दोनों के अलावा राजस्थान HC के चीफ जस्टिस पंकज मित्तल, इलाहाबाद HC के जस्टिस मनोज मिश्रा और मणिपुर HC के चीफ जस्टिस पीवी संजय कुमार के नाम भी शामिल था। इसे लेकर केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृति मिल गयी है। वही न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं।