ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा

Bihar News : सदर अस्पताल में बवाल! इलाज कराने पहुंचे युवक ने डॉक्टर को पीटा, आरोपी हिरासत में

नवादा सदर अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे डॉक्टर श्रीकांत प्रसाद के साथ मरीज पक्ष द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया और पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

Bihar News : सदर अस्पताल में बवाल! इलाज कराने पहुंचे युवक ने डॉक्टर को पीटा, आरोपी हिरासत में
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News : नवादा सदर अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ एक युवक ने मारपीट कर दी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई। ड्यूटी कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य डॉक्टरों ने घटना पर नाराजगी जताई और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।


जानकारी के अनुसार, सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉ. श्रीकांत प्रसाद अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। इसी दौरान एक मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा। इलाज को लेकर किसी बात पर मरीज और उसके परिजनों की डॉक्टर से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि मरीज पक्ष के एक युवक ने डॉक्टर के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब डॉक्टर ने इसका विरोध किया तो युवक ने उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट कर दी।


घटना के बाद अस्पताल में मौजूद अन्य कर्मियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। मारपीट की इस घटना से अस्पताल में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन भी सक्रिय हो गया। वहीं घायल डॉक्टर ने नगर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।


सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट के आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


इधर, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने अस्पताल में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि आए दिन मरीजों और परिजनों द्वारा डॉक्टरों के साथ अभद्र व्यवहार की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिससे स्वास्थ्यकर्मियों में डर का माहौल है। डॉक्टरों ने कहा कि यदि अस्पतालों में पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिलेगी तो स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।


घटना के बाद सदर अस्पताल में कुछ देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। हालांकि पुलिस की मौजूदगी के बाद माहौल सामान्य हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।