ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

आक्रोशित लोगों ने मंत्री को खदेड़ा, विकास का हिसाब मांगने पर मंत्री जी उल्टे पांव भागे

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नीतीश सरकार के मंत्रियों को काफी फजीहतों का सामना करना पड़ रहा है. कृषि मंत्री प्रेम कुमार के बाद बिहार सरकार के खनन मंत्री बृजकिशोर ब

आक्रोशित लोगों ने मंत्री को खदेड़ा, विकास का हिसाब मांगने पर मंत्री जी उल्टे पांव भागे
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नीतीश सरकार के मंत्रियों को काफी फजीहतों का सामना करना पड़ रहा है. कृषि मंत्री प्रेम कुमार के बाद बिहार सरकार के खनन मंत्री बृजकिशोर बिंद को भी आक्रोश का सामना करना पड़ा है. भाजपा नेता को उस वक्त लोगों ने खदेड़ दिया जब वह जनसंपर्क अभियान कर रहे रहे. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.




मामला कैमूर के चैनपुर विधानसभा इलाके का है. जहां चांद प्रखंड में नीतीश सरकार में खान एवं भूतत्व मंत्री और चैनपुर सीट से विजयी भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजकिशोर बिंद को जनता की नाराजगी का सामना करना पड़ा है. इससे पहले भी जनसंपर्क के दौरान के मंत्री का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि 'अगर वे चुनाव हार गए तो इलाके में अकाल पड़ना तय है.'


मंत्री बृजकिशोर बिंद एक कार्यक्रम से लौट कर जा रहे थे. इस दौरान चांद प्रखंड में वह जनता को नीतीश सरकार और मोदी जी के उपलब्धियों के बारे में बताने लगे. इस दौरान लोगों का गुस्सा भड़क गया और स्थानीय लोग उनसे हिसाब मांगने लगे. जब लोगों ने विकास को लेकर उनसे सवाल किया तो मंत्री जी की बोलती बंद हो गई. फिर क्या था मंत्री जी वहां से गाड़ी में बैठ कर भाग खड़े हुए. जनता उनसे पांच सालों का हिसाब मांग ही रही थी कि मंत्री जी थोड़ा देर भी नहीं टिक सके.


जब मंत्री बृजकिशोर बिंद का अकाल पड़ने वाला बयान सामने आया तो उन्होंने खुद इसपर सफाई भी दी. उन्होंने कहा कि  उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर गलत ढ़ंग से प्रस्‍तुत किया जा रहा है. मैंने अपने क्षेत्र में काफी विकास किया है. आपको बता दें कि ब्रजकिशोर बिंद पहले भी ऐसे विवादित बयान देते रहे हैं.



टैग्स