ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

नमो भारत ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब आसानी से उपलब्ध होगी टिकट; रेलवे ने भी किया बदलाव

PATNA : भारतीय रेल लगातार आधुनिक तकनीक पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। ऐसे में रेलवे और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने एक भारत-एक टिकट पहल को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी की

 नमो भारत ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब आसानी से उपलब्ध होगी टिकट; रेलवे ने भी किया बदलाव
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : भारतीय रेल लगातार आधुनिक तकनीक पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। ऐसे में रेलवे और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने एक भारत-एक टिकट पहल को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी की है। दोनों की ओर से एक बयान जारी किया गया है और इसमें कहा गया है कि रेलवे और नमो भारत ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए टिकट खरीदने का अनुभव बेहतर होगा और उन्हें अधिक कठनाई नहीं होगी। 


इसमें कहा गया है कि यात्री एक ही प्लेटफॉर्म से भारतीय रेलवे और रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) सेवाओं के लिए आसानी से टिकट प्राप्त कर सकेंगे। इसके  साथ ही, आईआरसीटीसी से ट्रेन ई-टिकट बुक करने पर ऐड -आन सेवा के रूप में पहले चार यात्रियों का विकल्प था, जिसे अब बढ़ाकर अधिकतम आठ कर दिया गया है। 


वहीं, भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) से ट्रेन की ई-टिकट बुक करने के बाद उपयोगकर्ता अब अतिरिक्त सेवा के रूप में प्रति बुकिंग पर अधिकतम 8 यात्रियों के लिए नमो भारत ट्रेन की टिकट बुक करने का विकल्प भी चुन सकते हैं। बयान में कहा गया कि नमो भारत ट्रेन टिकट को बुक करने का विकल्प PNR (पैसेंजर नेम रिकॉर्ड) कंफर्मेशन पेज पर प्रदर्शित होगा। उपयोगकर्ता के ट्रेन टिकट बुकिंग के रिकॉर्ड से भी यह विकल्प दिखाई देगा। 


वहीं, प्रत्येक नमो भारत ट्रेन टिकट के लिए एक क्यूआर कोड जारी किया जाएगा। उसे इलेक्ट्रॉनिक रिजर्वेशन स्लिप (ERS) पर आसानी से मुद्रित किया जा सकेगा। नमो भारत ट्रेन टिकट के लिए जारी क्यूआर कोड ट्रेन यात्रा की तिथि के चार दिन की अवधि के लिए वैध होंगे। जिसके तहत यह टिकट नमो भारत ट्रेन यात्रा की तिथि से एक दिन पहले, यात्रा तिथि से तथा यात्रा तिथि के दो दिन बाद तक वैध होगा। 


उधर, नमो भारत ट्रेन की टिकट बुकिंग प्रक्रिया पूरी होने पर उपयोगकर्ताओं को मोबाइल पर संदेश और ईमेल के माध्यम से पुष्टि की जाएगी, जिसमें पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पर नमो भारत ट्रेन का क्यूआर कोड विवरण भेजा जाएगा. आईआरसीटीसी से नमो भारत ट्रेन टिकट लेने पर किराये में सुविधा शुल्क (पांच रुपये और कर) जोड़ा जाएगा।