ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

नकली नहीं असली हथियार चलाओ: सोशल मीडिया पर आर्म्स लहराने वालों को बिहार पुलिस ने दी सलाह

PATNA: सोशल मीडिया पर रील्स या वीडियो बनाने के लिए नकली हथियार लहराने वालों को बिहार पुलिस ने बड़ी सलाह दी है. बिहार पुलिस ने कहा है कि ऐसे लोगों को नकली के बजाय असली हथियार च

नकली नहीं असली हथियार चलाओ: सोशल मीडिया पर आर्म्स लहराने वालों को बिहार पुलिस ने दी सलाह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: सोशल मीडिया पर रील्स या वीडियो बनाने के लिए नकली हथियार लहराने वालों को बिहार पुलिस ने बड़ी सलाह दी है. बिहार पुलिस ने कहा है कि ऐसे लोगों को नकली के बजाय असली हथियार चलाना चाहिये. इससे उनके साथ साथ देश और समाज का भी भला होगा.


बिहार पुलिस के एडीजी (हेडक्वार्टर) जे एस गंगवार ने प्रेस कांफ्रेंस में हथियार लहराने वालों को ये सलाह दी. जेएस गंगवार ने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो आते रहते हैं, जिसमें युवा हथियार लहराते दिखते हैं. ऐसे वीडियो आने के बाद पुलिस छानबीन कर हथियार लहराने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. एडीजी ने कहा कि पटना के मरीन ड्राइव पर ऐसे कई वाकये सामने आ चुके हैं.


नकली नहीं असली हथियार चलायें

एडीजी(हेडक्वार्टर) जीएस गंगवार ने कहा कि बिहार के जो युवा नकली हथियार या अवैध हथियार दिखा करके फेमस होना चाहते हैं, उनसे बिहार पुलिस बहुत ही संवेदनशील तरीके से अपील करना चाहती है. उन्हें नकली हथियार लहराने के बजाय असली हथियार लहराना चाहिये. उन्हें निशानेबाजी की प्रतियोगिता में जाना चाहिये. अभी एशियन गेम्स चल रहे हैं, उसमें भारत के कई निशानेबाजों ने मेडल जीता है. बिहार के युवाओं को असली हथियार चला कर देश के लिए मेडल लाना चाहिये.


पुलिस में भर्ती हो जायें

एडीजे ने कहा कि स्टंटबाजी या हथियार लहराकर रील्स औऱ वीडियो बनाने वाले युवा अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगायें. ऐसे युवा पुलिस में आयें. पुलिस में आयेंगे तो उन्हें असली हथियार चलाने का मौका मिलेगा. पुलिस नहीं तो फौज में भर्ती हो जायें. वहां भी न सिर्फ असली हथियार चलाने का मौका मिलेगा बल्कि देश की रक्षा भी करने का मौका मिलेगा. अगर ऐसे युवा खेलकूद में आना चाहते हैं तो पुलिस उनकी मदद करने को तैयार है.