ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

छठ महापर्व : आज नहाय-खाय, कद्दू-भात के प्रसाद से शुरू होगा अनुष्ठान

PATNA : नहाय-खाय के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ की आज शुरुआत हो गई। व्रतियों ने आज गंगा स्नान में का सिलसिला शुरू कर दिया है। पटना के गंगा घाटों पर नहाय-खाय को लेकर बड़ी भीड़

छठ महापर्व : आज नहाय-खाय, कद्दू-भात के प्रसाद से शुरू होगा अनुष्ठान
Editor
2 मिनट

PATNA : नहाय-खाय के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ की आज शुरुआत हो गई। व्रतियों ने आज गंगा स्नान में का सिलसिला शुरू कर दिया है। पटना के गंगा घाटों पर नहाय-खाय को लेकर बड़ी भीड़ देखी जा रही है। स्नान के बाद व्रती कद्दू और भारत का प्रसाद बनाएंगे। उसे ग्रहण करने के बाद आज से महानुष्ठान की शुरुआत हो जाएगी। 


गंगा स्नान के साथ प्रसाद बनाने के लिए गेहूं चुनने और सुखाने का काम भी शुरू हो गया है। व्रतियों के घर से घाट तक उत्सवी माहौल है। बाजारों में रौनक बढ़ गयी है। व्रत को लेकर खूब खरीदारी की जा रही है। गली-मोहल्लों में छठी मइया के गीत गूंजने लगे हैं। माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो उठा है। राजधानी पटना में छठ महापर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। गंगा घाटों की सफाई का सिलसिला लगातार जारी है। कई घाटों पर इस बार दलदल की वजह से छठ पूजा नहीं हो पाएगी। 


छठ पूजा को लेकर बाजार में सब्जियों की कीमतें भी बढ़ गई है कद्दू की कीमत 50 से 100 रुपये किलो तक बाजार में हो गई है। नहाय-खाय के दिन व्रती कद्दू-भात का प्रसाद बनाकर ग्रहण करते हैं। रविवार को 50 रुपये से लेकर सौ रुपये तक कद्दू बाजार में बिके। गली-मुहल्लों, चौक-चौराहों और थोक के साथ खुदरा मंडियों में अलग-अलग रेट देखने को मिला।

टैग्स