ब्रेकिंग
होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारहोमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहार

मूर्ति विसर्जन के दौरान 3 युवक गंगा नदी में डूबे, चाचा-भतीजे की मौत, एक युवक की बचाई गयी जान, दोनों शवों की तलाश जारी

PATNA CITY: नदी थाना क्षेत्र के कच्ची दरगाह घाट पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन करने के दौरान दो लोगों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। वही एक को किसी तरह डूबने से बचा

मूर्ति विसर्जन के दौरान 3 युवक गंगा नदी में डूबे, चाचा-भतीजे की मौत, एक युवक की बचाई गयी जान, दोनों शवों की तलाश जारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: नदी थाना क्षेत्र के कच्ची दरगाह घाट पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन करने के दौरान दो लोगों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। वही एक को किसी तरह  डूबने से बचा लिया गया। दो लोगों की मौत की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना के मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। गंगा में डूबने से युवक की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस, स्थानीय गोताखोर और SDRF टीम की मदद से दोनों शवों की तलाश की जा रही है।


पटना सिटी के नदी थाना क्षेत्र के कच्ची दरगाह गंगा घाट पर मां लक्ष्मी की मूर्ति विसर्जन के दौरान तीन लोग गंगा नदी में डूब गये। एक युवक को तो किसी तरह बचा लिया गया लेकिन दो युवकों को बचा पाने में सफलता नहीं मिली। दोनों की गंगा में डूबने से मौत हो गयी। दोनों शव की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि पटना से अनीसाबाद बेऊर मोड़ से सभी युवक मूर्ति विसर्जन करने के लिए कच्ची दरगाह घाट पर आए हुए थे।


 लेकिन तभी मूर्ति विसर्जन के दौरान पैर फिसलने से तीन युवक गंगा की तेज धार में डूब गये। मौके पर मौजूद लोगों ने रस्सी के सहारे एक युवक को काफी मशक्कत के बाद बचा लिया लेकिन दो युवकों को बचा पाने में सफलता नहीं मिली और दोनों युवकों की गंगा में डूबने से मौत हो गयी। मृतक की पहचन अनीसाबाद निवासी राजू और छोटू के रूप में हुई है। जो रिश्ते में चाचा-भतीजा बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम और एसडीआरएफ की टीम लापता दोनों युवकों की तलाश में जुट गयी है।



टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता