ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar Bhumi: मुंगेर में इस दिन आयोजित होगा ‘राजस्व प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम’, भूमि सुधार और अतिक्रमण मुद्दों पर विशेष समीक्षा

Bihar Bhumi: मुंगेर जिले में 28 फरवरी को “राजस्व प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भूमि विवाद, अतिक्रमण हटाने, परिमार्जन प्लस प्रगति और DCLR न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा की जाएगी।

Bihar Bhumi
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Bhumi: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा मुंगेर जिले में 28 फरवरी को “राजस्व प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में अपर सचिव आजीव वत्सराज ने समाहर्ता, मुंगेर को पत्र जारी कर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।


जारी पत्र के अनुसार यह कार्यक्रम 28 फरवरी को पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक प्रेक्षा गृह सभागार, मुंगेर में आयोजित होगा। कार्यक्रम दो पालियों में संपन्न होगा। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक है।


कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल करेंगे। इस अवसर पर मुंगेर जिले के बन्दोबस्त पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR), जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी तथा राजस्व कर्मचारी/अमीन के साथ राजस्व से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की जाएगी।


बैठक के लिए विस्तृत एजेंडा निर्धारित किया गया है, जिसमें प्रमुख रूप से परिमार्जन प्लस की प्रगति, दाखिल-खारिज/नामांतरण वादों की स्थिति, भूमि विवादों का निष्पादन, सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, DCLR न्यायालयों में लंबित वाद, भूमि मापी की प्रगति, राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली की स्थिति और राज्य में चल रहे भूमि सर्वेक्षण की अद्यतन स्थिति पर फोकस होगा।


विभाग ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु मानक एसओपी के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित की जाएं। अपर समाहर्ता, मुंगेर को बैठक की समुचित तैयारी, प्रतिवेदन संकलन तथा समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


कार्यक्रम में विभाग के सचिव जय सिंह के अतिरिक्त सचिव स्तर के अन्य अधिकारियों के साथ-साथ भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय, चकबंदी निदेशालय, भू-अर्जन निदेशालय तथा कृषि गणना से जुड़े 22 वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। इसके अलावा लखीसराय जिले के अपर समाहर्ता को भी अपने जिले से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन के साथ बैठक में भाग लेने का निर्देश दिया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता