ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

मुंगेर गोलीकांड को लेकर नीतीश सरकार को फिर लगा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की एसएलपी

PATNA : मुंगेर गोलीकांड को लेकर नीतीश सरकार लगातार फजीहत झेल रही है। मुंगेर में प्रतिमा विसर्जन के दौरन पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत के मामले में पटना हाईकोर्ट ने सरकार को 5 ला

मुंगेर गोलीकांड को लेकर नीतीश सरकार को फिर लगा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की एसएलपी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मुंगेर गोलीकांड को लेकर नीतीश सरकार लगातार फजीहत झेल रही है। मुंगेर में प्रतिमा विसर्जन के दौरन पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत के मामले में पटना हाईकोर्ट ने सरकार को 5 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट के इस आदेश को चुनौती देते हुए बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन उसे वहां भी झटका लगा है। 


मुंगेर गोलीकांड में बिहार सरकार को पांच लाख मुआवजा देने का पटना हाईकोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप करने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार करते हुए बिहार सरकार की विशेष अनुमति याचिका को खारिज कर दिया है । न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी और न्यायमूर्ति एम आर शाह की खण्डपीठ ने बिहार सरकार की एसएलपी को शुक्रवार को खारिज कर दिया। मुंगेर गोलीकांड के सिलसिले में पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को 5 लाख रुपये मुआवजा मृतक के परिजन को देने का निर्देश दिया था ।


माना जा रहा है कि सरकार मुंगेर की तत्कालीन एसपी लिपि सिंह को इस मामले में बचाने के लिए हाईकोर्ट के फैसले को नहीं कबूल करना चाहती। अगर मुआवजा देने के आदेश को सरकार मान लेती है तो ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े होंगे और तब लिपि सिंह की भी मुसीबत बढ़ेगी। जानकर मानते हैं कि लिपि सिंह सत्ताधारी दल के बड़े नेता के परिवार से ताल्लुक रखती हैं लिहाजा सरकार उनके लिए कवच तैयार कर रही है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट से अब उसे झटका लगा है।