ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

मुख्यमंत्री का जनता दरबार अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, फर्स्ट बिहार की खबर पर मुहर.. समाज सुधार अभियान भी रुका

PATNA : बिहार में कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है. मुख्यमंत्री का जनता दरबार कार्यक्रम अगली सूचना तक स्थगित कर

मुख्यमंत्री का जनता दरबार अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, फर्स्ट बिहार की खबर पर मुहर.. समाज सुधार अभियान भी रुका
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है. मुख्यमंत्री का जनता दरबार कार्यक्रम अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है. इतना ही नहीं सीएम नीतीश जिस समाज सुधार अभियान को चला रहे थे उसे भी तत्काल स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया गया है.


मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की तरफ से दो अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं. इस आदेश के मुताबिक कोरोना संक्रमण को देखते हुए अगले आदेश तक के जनता दरबार कार्यक्रम स्थगित रहेगा. इतना ही नहीं मुख्यमंत्री समाज सुधार अभियान पर भी नहीं निकलेंगे. पहले से जो कार्यक्रम तय किया गया था उसे स्थगित कर दिया गया है और अगली सूचना तक के कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा.


बता दें कि बिहार बुरी तरह से कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में है. राज्य में लगातार संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. राजधानी पटना में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं. राजनीतिक गलियारे में भी संक्रमण देखने को मिल रहा है. आज बिहार के दोनों डिप्टी सीएम समेत सरकार के चार मंत्री कोरोना संक्रमित पाए गये हैं.


राज्य में कोरोना की नई पाबंदियां भी कल से लागू हो जायेंगी. तीसरी लहर की जबरदस्त रफ्तार को देखते हुए सरकार ने राज्य के अंदर नए सिरे से पाबंदी लागू कर दी है. नाइट कर्फ्यू के साथ साथ किसी भी तरह के राजनीतिक आयोजनों पर भी बंदिशें लगाई गई हैं. केवल 50 लोगों के साथ ही किसी कार्यक्रम को आयोजित करने और उसकी भी अनुमति पूर्व में लेने की गाइडलाइन जारी की गई है.  

टैग्स