ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार की 10 लाख महिलाओं के खाते में आएंगे 10-10 हजार, सीएम नीतीश कुमार जारी करेंगे 1 हजार करोड़

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार की 10 लाख महिलाओं के खाते में आज डीबीटी से 10-10 हजार रुपये भेजे जाएंगे। सीएम नीतीश कुमार 1,000 करोड़ रुपये की राशि जारी करेंगे।

Mukhyamantri mahila Rojgar Yojana
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार की 10 लाख महिलाओं के बैंक खाते में आज 10-10 हजार रुपए आएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह साढ़े 11 बजे डीबीटी के माध्यम से एक हजार करोड़ रुपए जारी करेंगे। इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और मंत्री श्रवण कुमार मौजूद रहेंगे।


दरअसल, बिहार में महिला रोजगार योजना के तहत 10 लाख महिलाओं के खाते में आज यानी शुक्रवार को 10-10 हजार रूपये भेजे जाएंगे। डीबीटी के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की 10 लाख महिलाओं के अकाउंट में पैसा भेजेंगे। अब इस योजना का फॉर्म भर चुकी महिला अकाउंट में पैसा आने का इंतजार कर रही हैं। 


मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 लाख महिलाओं के खाते में कल 28 नवंबर को 10-10 हजार रुपये भेजे जाएंगे। इस दिन जीविका समूह से जुड़ी ग्रामीण इलाकों की साढ़े 9 लाख और शहरी क्षेत्रों की 50 हजार महिलाओं के बैंक खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। जीविका समूह से जुड़ी सभी महिलाओं को 10-10 हजार रुपया मिलने के बाद ही बाकी बची लाभार्थियों को भी जल्द 10-10 हजार रुपये बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा।


बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत अभी तक 1 करोड़ 40 लाख महिलाओं के बैंक अकाउंट में 10-10 हजार रूपये की राशि भेजी जा चुकी है। लेकिन अभी भी कई महिलाओं के खाते में पैसा नहीं पहुंचा है वो पैसे आने का इंतजार कर रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस योजना का लाभ उन्हें भी मिलेगा।


बता दें कि इस योजना के लिए महिलाओं से ONLINE और OFFLINE आवेदन लिया गया था। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं ने OFFLICE आवेदन किया था। जीविका समूह से जुड़ीं ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को पहले 10-10 हजार रुपया ट्रांसफर किया गया। लेकिन जो महिला जीविका से जुड़ी हुई नहीं हैं, उन्हें अभी तक इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, उन्हें पैसा कह ट्रांसफर किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता