ब्रेकिंग
मृत जवान सोनू सिंह के परिजनों से मिले चिराग पासवान, परिवार को दी आर्थिक सहायता; CJP के प्रदर्शन पर भी बोले✦बिहार में नवरात्रि के पहले दिन बड़ा हादसा: हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली, दो बच्चों की मौत; एक दर्जन से अधिक बच्चे झुलसे✦तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦मृत जवान सोनू सिंह के परिजनों से मिले चिराग पासवान, परिवार को दी आर्थिक सहायता; CJP के प्रदर्शन पर भी बोले✦बिहार में नवरात्रि के पहले दिन बड़ा हादसा: हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली, दो बच्चों की मौत; एक दर्जन से अधिक बच्चे झुलसे✦तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक

इंटर पास छात्राओं के लिए गुड न्यूज, खाते में जल्द आएंगे 25-25 हजार; शिक्षा विभाग ने जारी किए 700 करोड़

Bihar News: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत वर्ष 2026 में इंटर पास अविवाहित छात्राओं को 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। शिक्षा विभाग ने 700 करोड़ रुपये जारी किए हैं, जिससे 5.65 लाख से अधिक छात्राएं लाभान्वित होंगी।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत वर्ष 2026 में इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली अविवाहित छात्राओं को 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने 700 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं और योजना के तहत लाभ देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।



शिक्षा विभाग के अनुसार, वर्ष 2026 में कुल 5,65,675 छात्राओं ने इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की है। इनमें पात्र अविवाहित छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।



योजना के तहत दी जाने वाली 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी आगे की पढ़ाई बिना आर्थिक बाधा के जारी रख सकें।



मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं में शामिल है। इस योजना के माध्यम से छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है। शिक्षा विभाग ने योजना के सफल संचालन के लिए आवश्यक राशि जारी कर दी है, जिससे राज्य की लाखों पात्र छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता