ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने के बाद निशांत कुमार का पहला रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले?दो घंटे के भीतर पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, लूट में शामिल तीन बदमाश गिरफ्तारलेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने के बाद निशांत कुमार का पहला रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले?दो घंटे के भीतर पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, लूट में शामिल तीन बदमाश गिरफ्तारलेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंप

BPSC TRE-3 के अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज पर भड़के मुकेश सहनी, कहा..छात्रों का उत्पीड़न, अत्याचार नीतीश की आदत

लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रख रहे युवाओं की बर्बर तरीके से पीटा गया। सरकार की नाकामी छिपाने का यह तरीका है। मुकेश सहनी ने आगे कहा कि अपराधियों को संरक्षण देने वाली सरकार युवाओं की मांग को नजरअंदाज कर रही है।

bihar
नीतीश सरकार पर हमला
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: BPSC TRE-3 के अभ्यर्थियों पर पटना में आज लाठीचार्ज किया गया। बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक बहाली के सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर मंगलवार को अभ्यर्थियों ने सीएम आवास का घेराव किया तब इस दौरान पुलिस ने उनके ऊपर लाठियां बरसाईं। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की घटना से भड़के मुकेश सहनी ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला।


मुकेश सहनी ने कहा कि छात्रों का उत्पीड़न, अत्याचार नीतीश कुमार की आदत है। लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रख रहे युवाओं की बर्बर तरीके से पीटा गया। सरकार की नाकामी छिपाने का यह तरीका है। मुकेश सहनी ने आगे कहा कि अपराधियों को संरक्षण देने वाली सरकार युवाओं की मांग को नजरअंदाज कर रही है।


विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के मंत्री मुकेश सहनी ने आज बीपीएससी टीआरई तीन के अभ्यर्थियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज को लेकर भड़के हुए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार छात्रों और युवाओं का उत्पीड़न नीतीश सरकार की आदत बन गई है।


उन्होंने कहा कि छात्र आज लोकतांत्रिक तरीके से सरकार से अपनी मांग कर रहे थे लेकिन जिस तरह सरकार के इशारे पर पुलिस का कहर इन अभ्यर्थियों पर टूटा, उसे इस लोकतांत्रिक देश में कभी भी जायज नहीं ठहराया जा सकता है।


उन्होंने कहा कि यह सरकार अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को तो संरक्षित करती है लेकिन उन छात्रों, युवाओं और बेरोज़गारों को अपना दुश्मन समझती है जो लोकतांत्रिक तरीके से सरकार से अपनी मांग करती है। लेकिन उस सरकार को नहीं पता कि इन्हीं युवाओं के कारण उनकी सरकार है। दरअसल, सरकार लाठीतंत्र से अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश कर रही है।


देश का इतिहास बताता है कि युवा जब चाहेंगे सरकार बदल देंगे। अब वह समय आ गया है जब ऐसी निकम्मी सरकार को बेदखल किया जाए। बिहार को जनता की अपनी सरकार चाहिए जो जनता की भलाई के लिए काम करे, न कि ऐसी सरकार हो जो केवल लाठी से अपनी बात मनवाने के लिए बेचैन हो।

टैग्स

संबंधित खबरें