ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

14 नबंवर के बाद माछ-भात की दावत देंगे मुकेश सहनी, बीजेपी के ट्वीट पर बोले..तेजस्वी को CM बनाकर ही चैन लूंगा

वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा कि 14 नवंबर के बाद तेजस्वी यादव के सीएम बनने की खुशी में ‘माछ-भात’ की दावत देंगे। बीजेपी के ट्वीट पर पलटवार करते हुए बोले—“जब तक तेजस्वी को मुख्यमंत्री नहीं बना दूं, चैन से नहीं बैठूंगा।”

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा के दूसरे चरण का मतदान 11 नबंवर और रिजल्ट 14 नबंवर को जारी होगा। वीआईपी के सुप्रीमो मुकेश सहनी अभी से ही माछ-भात की पार्टी घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि 14 तारीख के बाद तेजस्वी बिहार के सीएम बनेंगे, इस बात की खुशी में हम माछ-भात का दावत देंगे। बीजेपी ने RJD-कांग्रेस पर मुकेश सहनी के अपमान का आरोप लगाया था, जिसका जवाब सहनी ने तीखे ट्वीट में दिया है। 


सोशल मीडिया चुनावी अखाड़ा बना हुआ है। ट्वीट और बयान से सियासत का पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में मुकेश सहनी और बीजेपी आमने-सामने आ गए हैं। आरजेडी और कांग्रेस पर मुकेश सहनी के अपमान का आरोप लगाते हुए बीजेपी ने जो ट्वीट किया, उस पर सहनी ने भी तुरंत पलटवार कर दिया।


बीजेपी के ट्वीट को आड़े हाथ लेते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि पहले राउंड के बाद हवा टाइट हो गई है, इसलिए ख्याली पुलाव पकाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने तक चैन से न बैठने का ऐलान कर दिया।


मुकेश सहनी ने ट्वीट किया कि “अरे ओ दिलजलों! पहले राउंड के मतदान में जब हवा टाइट हो गई, तो अब ख्याली पुलाव पकाने बैठे हो! याद रखो, मुकेश सहनी वचन का पक्का है, जब तक तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री नहीं बना देगा और भाजपा को पटखनी नहीं देगा, तब तक चैन से बैठने वाला नहीं है। 14 तारीख के बाद जीत के जश्न में ‘माछ-भात’ के भोज में जरूर आना, इस बार प्लेट भी VIP होगी।”


मुकेश सहनी ने बीजेपी पर तंज कसा कि पहले चरण के बाद उनकी हवा निकल चुकी है और अब केवल बयानबाजी से माहौल बनाए रखने की कोशिश हो रही है। सहनी ने दावा किया कि जनता अब बदलाव के मूड में है और तेजस्वी यादव को सीएम बनाने का जनादेश साफ दिख रहा है। 

टैग्स