ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

मुकेश सहनी ने वीरांगना फूलन देवी की जयंती पर उन्हें याद किया, कहा..आज सभी को इनसे प्रेरणा लेने की जरूरत

वीआईपी के मुकेश सहनी ने वीरांगना फूलन देवी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्ष को प्रेरणा बताते हुए समाज के पिछड़े वर्ग के लिए उनका योगदान याद किया।

Bihar
वीरांगना फूलन देवी को नमन
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:  विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी वीरांगना फूलन देवी की जयंती पर आज उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि फूलन देवी की कहानी समाज के पिछड़े, वंचित और दलित समाज के संघर्ष का इतिहास है। 

‎उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर भी फूलन देवी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए लिखा, " वीरांगना फूलन देवी जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। उनका संघर्ष और साहस हम सभी के लिए प्रेरणा है।"  ‎उन्होंने वीरांगना फूलन देवी को अपना प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि आज हम उन्हीं के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं।  ‎'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने कहा कि फूलन देवी का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उनकी लड़ाई को वीआईपी आगे लेकर बढ़ रही है। 


‎उन्होंने कहा कि निषाद परिवार में जन्म लेने वाली वीरांगना फूलन देवी ने देश और दुनिया को बताया कि महिला सिर्फ चूड़ी नहीं पहनती है, यदि उनके साथ अन्याय करोगे तो बदला लेना भी जानती है। सामंती विचारधारा के लोगों से उन्होंने बदला लिया। फूलन देवी का जीवन महिलाओं के लिए प्रेरक गाथा है।

‎उन्होंने कहा कि फूलन देवी सांसद बनकर निषाद, बिंद, मल्लाह, कश्यप समाज को उनका हक और सम्मान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया था। फूलन देवी को नमन करते हुए कहा कि आज सभी को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर सिर उठाकर जीना है, तो बच्चों को पढ़ाइए और अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़िए।

टैग्स