ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

मुझे एक डंडा लगता तो जिंदा बचता क्या ? लाठीचार्ज पर भड़के जीतन राम मांझी, कहा - तेजस्वी ने जानबूझकर लिया बदला

PATNA : यह सरकार की थोथी दलील है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जो हैं उनका ट्वीट देख लीजिए। उन्होंने कहा था कि हमारे राजद के कार्यकर्ताओं को लोगों ने पीटा था हमारी सरका

 मुझे एक डंडा लगता तो जिंदा बचता क्या ? लाठीचार्ज पर भड़के जीतन राम मांझी, कहा -  तेजस्वी ने जानबूझकर लिया बदला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : यह सरकार की थोथी दलील है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जो हैं उनका ट्वीट देख लीजिए। उन्होंने कहा था कि हमारे राजद के कार्यकर्ताओं को लोगों ने पीटा था हमारी सरकार आएगी तो इसका बदला हम लेंगे। तो उन्होंने अपना बदला ले लिया। यह बातें बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय संरक्षक जीतन राम मांझी ने कही है।


दरअसल, राजधानी पटना में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर डाकबंगला चौराहे पर जमकर लाठीचार्ज किया गया है। इस लाठीचार्ज में भाजपा के कई कार्यकर्ता को चोट आई है वहीं भाजपा का आरोप है कि पुलिस के लाठीचार्ज के वजह से उनके एक प्रदेश महामंत्री की मौत हो गई है। इन्हीं बातों को लेकर जीतन राम मांझी ने भी सरकार गहरा आरोप लगाया है। मांझी में कहा कि - भाजपा नेताओं पर कार्रवाई तेजस्वी यादव की तरफ से बदला लेने के लिए करवाया गया है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा था कि उनके कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज हुई है और जब उनका सरकार आएगा तो वह भी इसका जवाब देंगे जिसके बाद यह लाठीचार्ज की गई है।


मांझी ने कहा कि - पुलिस को जब सिग्रीवाल जी बोल रहे थे वह सांसद हैं तब भी उनके ऊपर लाठीचार्ज किया गया। अगर उनके सुरक्षाकर्मी  बीच में दखलअंदाजी नहीं करते तो उनकी भी हत्या कर दी जाती। मांझी ने कहा कि - अगर हमको एक डांटा लगता तो जिंदा बचाता क्या ? जिस तरह से लाठीचार्ज किया जा रहा था वो नियमों के अनुकूल तो नहीं माना जा सकता है। 


इसके अलावा मांझी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे तो यह लगता है कि पुलिस के बदले वहां सादे लिबास में बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो सरकार के तरफ से खड़े करवाए गए थे उन लोगों ने ज्यादा हमला किया है। भाजपा कार्यकर्ता जब शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे तो फिर लाठीचार्ज की बात ही कहां से आती है। उनको रोकने के लिए वाटर कैनन या फिर आंसु गैस का उपयोग कर सकते थे।  ये लाठीचार्ज बदला की भावना है इसके आलावा इसका मकसद कुछ भी नहीं है। 

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता