ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

मॉर्निंग वॉक के लिए शुक्रवार से खुल जायेगा पटना का गांधी मैदान, लेकिन बरतना होगा एहतियात

PATNA : तीन महीने के बाद पटना का गांधी मैदान मार्निंग वॉक के लिए शुक्रवार से खोल दिया जायेगा. पटना के प्रमंडलीय आयुक्त ने आज गांधी मैदान के निरीक्षण के बाद ये निर्देश दिया है

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  तीन महीने के बाद पटना का गांधी मैदान मार्निंग वॉक के लिए शुक्रवार से खोल दिया जायेगा. पटना के प्रमंडलीय आयुक्त ने आज गांधी मैदान के निरीक्षण के बाद ये निर्देश दिया है. लेकिन गांधी मैदान को हर दिन कुछ ही घंटों के लिए खोला जायेगा और इसमें प्रवेश करने वालों को कई एहतियात बरतने होंगे.


पटना के प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार ने गांधी मैदान का निरीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक की. तब गांधी मैदान को शुक्रवार से खोलने का फैसला लिया गया. गौरतलब  है कि कोरोना संकट गहराने के बाद पटना के एतिहासिक गांधी मैदान को 14 मार्च को बंद कर दिया गया था. लेकिन गांधी मैदान को खोलने और वहां प्रवेश करने को लेकर कई की बंदिशें लगायी गयी हैं.


एक नजर डालिये कैसे खुलेगा गांधी मैदान और क्या सब होंगी बंदिशे -


शुक्रवार से गांधी मैदान को मार्निंग वाकर्स के लिए सुबह 5 बजे से सुबह 10 बजे और सामान्य लोगों के लिए दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक खोला जायेगा.

गांधी मैदान में मॉर्निंग वॉक के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का सख्ती से पालन करना होगा.

बगैर मास्क लगाए कोई भी व्यक्ति गांधी मैदान में प्रवेश नहीं कर पायेगा

गांधी मैदान में लगे सीसीटीवी के माध्यम से मैदान में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की निगरानी की जायेगी और नियम का पालन नहीं करने वाले के खिलाफ कार्रवाई होगी.

सर्दी, खांसी या बुखार का लक्षण दिखने पर किसी व्यक्ति को गांधी मैदान में प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा.

गांधी मैदान में घूमते समय पान, मसाला, गुटखा, तंबाकू का सेवन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है. गांधी मैदान में थूकने वाले को तत्काल पकडा जायेगा

65 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, अन्य रोगों से पीड़ित व्यक्ति और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को गांधी मैदान में प्रवेश न करने की सलाह दी गयी है. 

गांधी मैदान में अगले चार दिनों तक लगातार घास की कटाई और नालों की साफ-सफाई होगी. 

पटना जिला प्रशासन और पटना नगर निगम गांधी मैदान को नियमित रुप से सैनेटाइज करेंगे और वहां काम करने वाले कर्मचारियों को मास्क, सेनेटाइजर, साबुन उपलब्ध करायेंगे

टैग्स