ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह के नाम से लेटर वायरल, जनता की समस्या को लेकर चीफ पोस्टमास्टर जनरल को लिखा पत्र

बिहार विधानसभा चुनाव से अभी तक मोकामा से जीतने वाले पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह के नाम से सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल है। जिसमें उन्होंने क्षेत्र की जनता की समस्या को लेकर डाक विभाग को पत्र लिखा है। यह पत्र सही है या गलत यह जांच का विषय है।

bihar
अनंत सिंह का लेटर वायरल
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जनसुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के आरोप में मोकामा के पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह को अरेस्ट किया गया था। जेल में रहकर अनंत सिंह ने चुनाव लड़ा और करीब 28 हजार वोटों से जेडीयू के टिकट पर जीत भी हासिल की। मोकामा से चुनाव जीतने के बाद बाहुबली अनंत सिंह ने अभी तक शपथ तक नहीं लिया। जबकि अनंत सिंह के अलावे 242 विधायकों ने पद और गोपनियता की शपथ ले ली है। 


अनंत सिंह के शपथ नहीं लेने के बावजूद सोशल मीडिया पर मोकामा विधानसभा सदस्य, 178, अनंत कुमार सिंह के नाम से लेटर वायरल हो रहा है। जिसमें मोबाइल नंबर और आवास का पता भी लिखा हुआ है। पत्रांक संख्या A-388/25 और दिनांक 3112/2025 लिखा हुआ है। बता दें कि मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह जो कि इन दिनों पटना के बेऊर जेल में बंद हैं। 


उनके नाम से यह लेटर चीफ पोस्टमास्टर जनरल, बिहार सर्किल, पटना को लिखा गया है। जो मोकामा चौक एसओ और मोकामा घाट एसओ में मिलाने के संबंध लिखा गया है। इसकी प्रतिलिपि भारतीय डाक विभाग के निदेशक बिहार सर्किल पटना को भी भेजी गयी है। आश्चर्य की बात है कि अनंत सिंह अभी जेल में हैं और उनके नाम से लेटर 31 दिसंबर 25 को लिखा गया है। इस पत्र में अनंत सिंह का साइन भी दिख रहा है। सोशल मीडिया पर अनंत सिंह का यह लेटर वायरल हो रहा है, जिसकी पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। वायरल इस लेटर में क्या लिखा गया है आप खुद पढ़ें...  


बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह के नाम से लेटर वायरल, जनता की समस्या को लेकर चीफ पोस्टमास्टर जनरल को लिखा पत्र