ब्रेकिंग
रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन

मोहर्रम को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की हाई लेवल मीटिंग, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Bihar News: मोहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उच्चस्तरीय बैठक की। अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Bihar News
सम्राट चौधरी ने की हाई लेवल बैठक
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में मोहर्रम के दौरान राज्य में विधि-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। बैठक में राज्य पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, डीजीपी, मुख्य सचिव तथा गृह विभाग के सभी बड़े अधिकारी मौजूद रहे।


बैठक में सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ा गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मोहर्रम के दौरान राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से कायम रहे और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश को सख्ती से रोका जाए।


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट कहा कि मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि कोई व्यक्ति सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने या शांति भंग करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।


बैठक में संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की भी समीक्षा की गई। साथ ही राज्य के कई जिलों में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की तैनाती का निर्णय लिया गया, ताकि त्योहार के दौरान शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता