ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

पटना में मोबाइल पॉल्यूशन वैन से ऑन स्पॉट हो रही गाड़ियों की प्रदूषण जांच, कई गाड़ियों का काटा गया जुर्माना

PATNA: बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए राजधानी में दूसरे दिन परिवहन विभाग द्वारा कुल छह जगहों पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. राजधानी में चल रहे वाहन प्रदूषण जांच अभियान

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए राजधानी में दूसरे दिन परिवहन विभाग द्वारा कुल छह जगहों पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. राजधानी में चल रहे वाहन प्रदूषण जांच अभियान का जायजा परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल और राज्य परिवहन आयुक्त श्रीसीमा त्रिपाठी ने स्पॉट पर पहुंच कर लिया. अभियान के दौरान मोबाइल पॉल्यूशन वैन से ऑन स्पॉट वाहनों की प्रदूषण जांच की गई और जांच में पॉल्यूशन फेल पाए गए वाहनों पर कार्रवाई की गई. 

संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि सुबह से लेकर देर शाम तक चले अभियान में कुल 342 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 60 वाहनों से जुर्माना वसूला गया और प्रदूषण फैलाते 52 वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की गई. विशेष जांच अभियान में मुख्य रुप से ऑटो, पिकअप वैन, सिटी बस और जुगाड़ वाहनों के प्रदूषण की जांच की गई. 

जांच टीम द्वारा आयकर गोलंबर, बिहार म्यूजियम बेली रोड, जीरो माइल जीरो माइल, धनुकी मोड़ पर वाहनों की जांच की गई. हर जांच टीम के साथ मोबाइल पॉल्यूशन वैन की व्यवस्था की गई है. टीम में एमवीआई, ईएसआई और रोड सेफ्टी की टीम शामिल है. यह अभियान एक सप्ताह तक लगातार विभिन्न जगहों पर चलाया जाएगा.