ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

पीएम मोदी के 15 रत्नों में BJP नेता रितुराज सिन्हा शामिल, रक्षा मंत्रालय ने दी बड़ी जिम्मेदारी

PATNA : मोदी सरकार ने राष्ट्र निर्माण और देश में विकास को लेकर 15 सदस्यों वाली एक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है. इस समिति में कुल 15 लोगों को जगह दी गई है. अलग-अलग क्षे

पीएम मोदी के 15 रत्नों में BJP नेता रितुराज सिन्हा शामिल, रक्षा मंत्रालय ने दी बड़ी जिम्मेदारी
First Bihar
3 मिनट

PATNA : मोदी सरकार ने राष्ट्र निर्माण और देश में विकास को लेकर 15 सदस्यों वाली एक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है. इस समिति में कुल 15 लोगों को जगह दी गई है. अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले इन चेहरों को मोदी सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. बिहार से बीजेपी के युवा राष्ट्रीय नेता और उद्यमी रितुराज सिन्हा को इस टीम में शामिल किया गया है. रितुराज सिन्हा के साथ टीम में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा जैसे चेहरों को शामिल किया गया है. 


पूर्व सांसद बैजयंत पांडा की अध्यक्षता में बनी इस 15 सदस्यीय टीम के ऊपर Nation-building यानी राष्ट्र निर्माण के साथ-साथ विकासात्मक कार्यों को लेकर राष्ट्रीय कैडेट कोर को सशक्त बनाने की जिम्मेदारी दी गई है. राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से गठित इस टीम में जगह दिये जाने पर रितुराज सिन्हा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया है.



रितुराज सिन्हा ने कहा कि एक बिहारी होने के नाते यह उनके लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि उनका यह प्रयास होगा कि युवाओं को सुरक्षा, रक्षा और अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) को बदलते वक्त के अनुरूप और प्रासंगिक बनाया जाए और बदलते वक़्त के साथ एनसीसी के कैडेटों को और ज्यादा आधुनिक बनाने का और इसके विचारों को छात्रों के माध्यम से देश के कोने कोने में पहुंचवाने का प्रयास रहेगा. 



आपको बता दें कि रितुराज सिन्हा इसके पहले भी कई महत्वपूर्ण मौकों पर मोदी सरकार के लिए बड़ी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं. नोटबंदी से लेकर कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौर में मोदी सरकार ने जो निर्णय लिया है उसको लेकर रितुराज सिन्हा ने जमीनी स्तर पर काम किया है और उनके काम की तारीफ खुद प्रधानमंत्री मोदी भी कर चुके हैं.

टैग्स