ब्रेकिंग
पटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालजमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडपटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालजमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंड

अगस्त से पटना में दौड़ेगी मेट्रो..आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक की 6.2 किलोमीटर लंबी लाइन होगी शुरू

अगस्त से पटना में मेट्रो का परिचालन शुरू हो जाएगा। पहले चरण में आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक की 6.2 किलोमीटर लंबी लाइन शुरू होगी। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पटना में शहरी विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के बाद यह घोषणा की।

अगस्त से पटना में दौड़ेगी मेट्रो..आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक की 6.2 किलोमीटर लंबी लाइन होगी शुरू
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Patna News : अगस्त से पटना में मेट्रो का परिचालन शुरू हो जाएगा। पहले चरण में आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक की 6.2 किलोमीटर लंबी लाइन शुरू होगी। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पटना में शहरी विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के बाद यह घोषणा की।


 उन्होंने योजनाओं की प्रगति पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत योजना, मेट्रो के निर्माण कार्य की प्रगति संतोषजनक है। पटना के लोगों को मेट्रो की सुविधा जल्द ही मिलने लगेगी। अगस्त से आईएसबीटी एवं मलाही पकड़ी के बीच मेट्रो का परिचालन शुरू हो जाएगा। इसके बाद अन्य प्रायोरिटी कॉरिडोर को भी क्रमबद्ध तरीके से चालू किया जाएगा।


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बिहार में 50 हजार आवास बनाने का लक्ष्य है। अगले पांच साल में आबादी के हिसाब से जितने मकानों की आवश्यकता होगी, वेरिफिकेशन के बाद उतनी दी जाएंगी। पीएम ई-बस सेवा के तहत बिहार के विभिन्न शहरों के लिए 500 बसें दी गई हैं। मनोहर लाल ने कहा कि पटना के लोगों को जल्द ही मेट्रो सुविधा मिलने लगेगी। अगस्त में आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक मेट्रो की 6.2 किलोमीटर लंबी लाइन शुरू हो जाएगी। 


बिहार की राजधानी पटना में उन्होंने नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने पटना स्थित राजकीय अतिथिशाला में मंत्री को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया।


बैठक में मंत्री ने योजना के कार्यों की प्रगति पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा प्रयोग हो चुके जल प्रबंधन के लिए भारत सरकार ने 269.44  करोड़ रुपए जारी किए हैं। बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जिवेश कुमार, बुडको के प्रबंध निदेशक श्री अनिमेष पराशर, अपर सचिव वर्षा सिंह, विजय कुमार मीणा सहित विभिन्न परियोजनाओं के निदेशक एवं वरीय अधिकारी मौजूद थे।