ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

PM narendra modi : पूर्णिया से आज पीएम मोदी 40000 करोड़ का देंगे तोहफा, चुनावी मौसम में बिहार को मेगा सौगात;

PM narendra modi : प्रधानमंत्री पूर्णिया के सिकंदरपुर (शीशाबाड़ी) में जनसभा को संबोधित करेंगे। तीन सप्ताह के अंदर प्रधानमंत्री दूसरी बार बिहार आ रहे हैं। इससे पहले 22 अगस्त को वह गयाजी आए थे।

PM narendra modi
PM narendra modi
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PM narendra modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पूर्णिया से बिहार को 40 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। वह पूर्णिया एयरपोर्ट का शुभारंभ करेंगे और चार ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाएंगे। इसके साथ ही पूर्णिया एयरपोर्ट से पहली वाणिज्यिक उड़ान की शुरुआत भी करेंगे। इस दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई केंद्रीय मंत्री और एनडीए के तमाम नेता मौजूद रहेंगे।


जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री पूर्णिया के सिकंदरपुर (शीशाबाड़ी) में जनसभा को संबोधित करेंगे। तीन सप्ताह के अंदर प्रधानमंत्री दूसरी बार बिहार आ रहे हैं। इससे पहले 22 अगस्त को वह गयाजी आए थे। प्रधानमंत्री दिन में 2.20 बजे पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से 3.30 बजे सभास्थल पर जाएंगे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री 40 हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे।


उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री विक्रमशिला-कटरिया के बीच 2,170 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाली रेललाइन का शिलान्यास करेंगे, जो गंगा नदी के पार सीधा रेल संपर्क प्रदान करेगी। 2680 करोड़ से अधिक की लागत वाली कोसी-मेची अंतरराज्यीय नदी संपर्क परियोजना के पहले चरण की आधारशिला रखेंगे।


वहीं, राष्ट्रीय मखाना बोर्ड को भी लॉन्च करेंगे। भागलपुर में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत एसटीपी और आईएंडडी, पूर्णिया में सीमेन उत्पादन केंद्र का उद्घाटन करेंगे। भागलपुर जिले के पीरपैंती में 3x800 मेगावाट की थर्मल पावर परियोजना का शिलान्यास करेंगे। सुपौल और कटिहार जिले में आईएंडडी और एसटीपी कार्य की आधारशिला रखेंगे। पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए कटिहार, भागलपुर और दरभंगा जिलों में नई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 35 हजार ग्रामीण और 5920 शहरी लाभार्थियों को गृह प्रवेश कराएंगे।


इधर, अररिया से गलगलिया (ठाकुरगंज) तक नई रेल लाइन का उद्घाटन और इस रेलखंड पर ट्रेन को रवाना करेंगे। साथ ही जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस, सहरसा-छेहरटा (अमृतसर) अमृत भारत एक्सप्रेस और जोगबनी-ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन भी शुरू करेंगे।