ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में मौसम विभाग का हाई अलर्ट, भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, लोगों से घरों में सुरक्षित रहने की अपील

PATNA : बिहार में मानसून की एंट्री के बाद लगभग सभी जिलों में तेज बारिश हो रही है. कई जगहों पर बिजली गिरने से अबतक 20 से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है. मौसम की मौजूदा स्थिति

बिहार में मौसम विभाग का हाई अलर्ट, भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, लोगों से घरों में सुरक्षित रहने की अपील
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में मानसून की एंट्री के बाद लगभग सभी जिलों में तेज बारिश हो रही है. कई जगहों पर बिजली गिरने से अबतक 20 से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है. मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के अधिकतर जिलों में कहीं-कहीं वज्रपात के साथ-साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है. 


मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के उत्तरी भाग के जिलों में और गंगा तट से सटे इलाकों में आज कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. अगले 48 घंटे के बीच स्थिति और प्रबल होने की संभावना है. इस वजह से जान-माल के हानी होने के साथ निचले स्तरों में जलजमाव, यातायात बाधित, बिजली सेवा बाधित और नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने की आशंका है. 


मौसम के मिजाज को देखते हुए नागरिकों से सुरक्षित रहने की अपील की जा रही है. मौसम विभाग ने बिजली चमकने या गड़गड़ाहट की आवाज़ सुनाई देने के बाद किसानों और नागरिकों से पक्के घर में शरण लेने की अपील की है. 


मौसम विभाग के मुताबिक पटना सहित बिहार के 38 जिले यलो जोन में हैं. यहां पर मौसम का बदलाव हवा की गति और नमी के मुताबिक होगा. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने सभी जिलों की मॉनिटरिंग तेज कर दी है. इसके साथ ही भारी बारिश और तेज हवा को लेकर मौसम विभाग ने बिहार में ब्लू अलर्ट भी जारी किया है. जिसके तहत बिहार के पटना, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा, गया, गोपालगंज, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, रोहतास, दरभंगा, सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहर, पश्चिमी व पूर्वी चंपारण में स्थित कुछ स्थानों पर 35 से 40 किलोमीटर हवा के साथ ही भारी बारिश के आसार हैं.