ब्रेकिंग
मां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकी

मौसम विभाग का अलर्ट: बिहार में तेज बारिश और वज्रपात की संभावना, येलो अलर्ट जारी

PATNA: बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पश्चिम चंपारण के कुछ भागों में तेज हवा के साथ बारिश हुई है। जिसे देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र राज्य के सभी जिलों के येलो अलर्ट जार

मौसम विभाग का अलर्ट: बिहार में तेज बारिश और वज्रपात की संभावना, येलो अलर्ट जारी
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA: बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पश्चिम चंपारण के कुछ भागों में तेज हवा के साथ बारिश हुई है। जिसे देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र राज्य के सभी जिलों के येलो अलर्ट जारी कर सात मई तक सचेत रहने को कहा है। साथ ही मौसम विज्ञान केंद्र पटना के फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के माध्यम से भी मौसम खराब होने की स्थिति में विभिन्न जिलों के लिए अलर्ट जारी किया जा रहा है।

आपकों बता दें कि कालवैशाखी की सक्रियता से बिहार में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ है। तेज आंधी-पानी के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ी हैं। सूबे में कई जगहों पर ओले गिरने की भी सूचना है। हवा की रफ्तार अधिकतम 30 से 40 किमी प्रतिघंटे रहने की वजह से जनजीवन पर इसका असर पड़ा है। पिछले 24 घंटों में उत्तर बिहार में विभिन्न जगहों पर आंधी पानी की तीव्रता थोड़ी अधिक रही। गौनाहा में 30 मिमी, त्रिवेणी में 20 मिमी, माधोपुर, फारबिसगंज और बगहा में 10 मिमी बारिश हुई। पश्चिमी चंपारण के कुछ भागों में भी तेज हवा के साथ बारिश हुई। जिसे देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अलर्ट जारी किया है।