ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

मौसम विभाग का अलर्ट, 19 जून तक एक्सट्रीम हीटवेव, शेखपुरा में 45.1 और पटना में 44.7 अधिकतम तापमान ने सभी रिकॉर्ड तोड़े

PATNA: भीषण गर्मी ने बिहार में सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। बिहार के 18 जिलों में आज सीवियर हीटवेव रहा वही 4 जिलों में हीटवेव से लोग काफी परेशान रहे। पटना का अधिकतम तापमान सभी

मौसम विभाग का अलर्ट, 19 जून तक एक्सट्रीम हीटवेव, शेखपुरा में 45.1 और पटना में 44.7 अधिकतम तापमान ने सभी रिकॉर्ड तोड़े
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: भीषण गर्मी ने बिहार में सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। बिहार के 18 जिलों में आज सीवियर हीटवेव रहा वही 4 जिलों में हीटवेव से लोग काफी परेशान रहे। पटना का अधिकतम तापमान सभी रिकॉर्ड तोड़कर 44.7 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि शेखपुरा का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 45.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 


रोहतास, पश्चिम चंपारण, गया, भोजपुर, औरंगाबाद, खगड़िया, बांका, सिवान और नवादा जिलों में भी पारा 44 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा। मौसम विभाग के अनुसार 19 जून तक एक्सट्रीम हीटवेव रहेगा जिसे लेकर  अलर्ट जारी किया गया है।


बिहार में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से हर कोई परेशान हैं। अब यह गर्मी जाललेवा हो गयी है। चौबीस घंटे के भीतर बिहार में 29 लोगों की जान इस जानलेवा गर्मी से हो गयी है। मरने वालों में बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है। अस्पतालों में लू और भीषण गर्मी से बीमार पड़ने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सासाराम रेलवे स्टेशन पर हीटवेव से तीन यात्रियों की मौत हो गयी है। तीन में से एक की पहचान नोखा निवासी सुरेश ठाकुर के रूप में हुई है जबकि दो की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। 


बता दें कि हीटवेव से सबसे ज्यादा मौत भोजपुर जिले में हुई है जहां छह लोगों की मौत हो गई है। जिसमें 4 की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। इसके अलावा रोहतास में दो, नालंदा में एक, जमुई में एक, बांका-4, औरंगाबाद-3, जहानाबाद-1, भागलपुर-1, अरवल-4 गया में एक और पटना में एक व्यक्ति की मौत हीटवेव के कारण हुई है. बिहार में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट होने की आसार नहीं है ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से हीटवेव के प्रकोप से बचने की अपील की है.


भीषण लू और गर्मी को देखते हुए राजधानी पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने बारहवीं तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को 24 जून तक बंद रखने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले 20 जून को गर्मी छुट्टी के बाद सभी स्कूल खुलने वाले थे, लेकिन चिलचिलाती गर्मी और इसको लेकर रेड अलर्ट के कारण जिला प्रशासन ने 24 जून तक सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दे दिया है। वही मौसम विभाग ने 6 जिलों में अति उष्ण लहर का पूर्वानूमान जारी करते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। वही 12 जिलों में भीषण हीट वेब को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  

 मौसम विभाग का अलर्ट, 19 जून तक एक्सट्रीम हीटवेव, शेखपुरा में 45.1 और पटना में 44.7 अधिकतम तापमान ने सभी रिकॉर्ड तोड़े

मौसम विभाग का अलर्ट, 19 जून तक एक्सट्रीम हीटवेव, शेखपुरा में 45.1 और पटना में 44.7 अधिकतम तापमान ने सभी रिकॉर्ड तोड़े

टैग्स