ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

जूली के लिए कोरोना से टकरा गए हैं मटुकनाथ, वीडियो में देखिए त्रिनिदाद में क्या कर रहे हैं

PATNA : जानलेवा कोरोना वायरस से देश में हड़कंप मचा हुआ है. विश्व के सैंकड़ों देश अबतक इसकी चपेट में आ गए हैं. छोटे से लेकर बड़े देश और टापू पर रहने वाले लोग इससे संक्रमित हैं. वि

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : जानलेवा कोरोना वायरस से देश में हड़कंप मचा हुआ है. विश्व के सैंकड़ों देश अबतक इसकी चपेट में आ गए हैं. छोटे से लेकर बड़े देश और टापू पर रहने वाले लोग इससे संक्रमित हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी घोषित कर दिया है. इसी बीच लव गुरु के नाम से चर्चित प्रोफेसर मटुकनाथ चौधरी एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं. दरअसल मटुकनाथ अपनी जूली के लिए खतरनाक जानलेवा कोरोना वायरस से टकरा गए हैं.


सुर्खियों में छाए लव गुरु मटुकनाथ
14 साल पहले 2006 में खुद से 30 साल छोटी स्टूडेंट जूली के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में आये मटुकनाथ फिर से सुर्ख़ियों में छा गए हैं. दरअसल मटुकनाथ ने बताया कि वो फिलहाल त्रिनिदाद एंड टोबैगो की राजधानी पोर्ट ऑफ़ स्पेन में हैं. उन्होंने बताया कि पूरी दुनिया में कोरोना का भय छाया हुआ है और त्रिनिदाद भी इससे वंचित नहीं है. यहां पर लगभग 12 लाख की आबादी में 9 लोग कोरोना से संक्रमित हैं. 


त्रिनिदाद में सार्वजनिक स्थल बंद
मटुकनाथ ने बताया कि वहां पर भी देश भर में सभी सार्वजनिक स्थलों को बंद करने की कवायद शुरू हो गई है. इस संक्रमण से बचने के लिए वहां की सरकार एहतियातन कई बड़े कदम लगातार उठा रही है. शॉपिंग मॉल, होटल और बार को बंद कर दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से सावधानी बरतने की सलाह लोगों को दी जा रही है.




जूली को दिखाने आएंगे पटना
प्रोफेसर मटुकनाथ ने बताया कि 18 मार्च को उनकी फ्लाइट थी, लेकिन सभी उड़ाने रद्द कर दी गई हैं. जिसके कारण वह पटना नहीं आ पाए हैं. उन्होंने कहा कि जूली को दिखाने के लिए उनको पटना आना था. लेकिन मैंने इस विषम परस्थिति को भी सम परिस्थिति में बदलने का निर्णय लिया है. मैंने टोबैगो की खूबसूरती के बारे में सुना है. अब मैं वहां घूमने जाऊंगा और वहां की समुद्र में मस्ती करूंगा.

टैग्स