ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मैट्रिक परीक्षा में अचानक जांच करने पहुंचे शिक्षा मंत्री, परीक्षार्थियों की ली गई तलाशी

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा सेंटर पहुंचे हैं. कई केंद्रों पर शिक्षा मंत्री ने औचक निरिक्षण कर परीक्षा का

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा सेंटर पहुंचे हैं. कई केंद्रों पर शिक्षा मंत्री ने औचक निरिक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया. इस दौरान वीक्षकों ने कई परीक्षार्थियों की जांच की. इस दौरान उन्होनें कदाचार मुक्त परीक्षा का निर्देश अधिकारियों को दिया. 


बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा सोमवार यानी की 17 फरवरी से शुरू हो चुकी है. यह परीक्षा 24 फ़रवरी तक चलेगी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मुताबिक इसबार की परीक्षा में तकरीबन 15 लाख 29 हजार 393 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे. सूबे में मैट्रिक के एग्जाम के लिए कुल 1368 सेंटर बनाये गए हैं. सिर्फ पटना में कुल 74 केंद्र बनाए गए हैं. इसबार पूरी सख्ती से परीक्षा ली जाएगी. परीक्षार्थियों को जूता पहनने पर भी रोक लगा दी गई है. इंटर की परीक्षा में भी ऐसी व्यववस्था की गई थी. शिक्षक के भी मोबाइल ले जाने पर पाबंदी लगायी गई है. 


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक परीक्षा में ओएमआर सीट पर परीक्षार्थियों की तस्वीर है. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया था कि परीक्षा में सभी जिलों में दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, सुपर जोनल दंडाधिकारी तैनात हैं. उन्होंने बताया था कि 25 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक तैनात रहेंगे और परीक्षार्थियों का 2 बार फिसकिंग किया जायेगा. इस परीक्षा में दो-दो बार छात्रों की जांच की जा रही है.


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सूबे में सभी सेंटरों पर 200 मीटर के अंदर धारा 144 लागू है. इलेक्ट्रॉनिक गजट का इस्तेमाल नहीं हो रहा है. एग्जाम से 10 मिनट पहले परीक्षार्थियों को सेंटर पहुंचाना अनिवार्य है. दो पालियों में परीक्षा ली जा रही है. पटना जिले से 69175 स्टूडेंट्स ने फॉर्म भरा है.