ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

मंत्री जी की गाड़ी में बिना सीट बेल्ट लगाए बैठा था युवक, पुलिस ने काटा चालान तो तो देने लगा गालियां

PATNA : बुधवार को बिहार म्यूजियम के सामने ट्रैफिक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, तभी 12 बजे के करीब खान एवं भूतत्व मंत्री की हूटर लगी गाड़ी मौके पर पहुंची, जिसके नेम प्लेट ढ़का हुआ

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बुधवार को बिहार म्यूजियम के सामने ट्रैफिक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, तभी 12 बजे के करीब खान एवं भूतत्व मंत्री की हूटर लगी गाड़ी मौके पर पहुंची, जिसके नेम प्लेट ढ़का हुआ था. 

गाड़ी के अंदर सवार युवक बगैर सीट बेल्ट लगाए बैठा था. इसके बाद मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने जब गाड़ी रोका तो युवक ने  तुरंत सीट बेल्ट बांध लिया. पर ट्रैफिक पुलिस ने युवक का एक हजार का चालान काट दिया और जब वहां मौजूद मीडियावालों ने गाड़ी के नेम प्लेट पर लगे कवर को उठाने लगा तो युवक और ड्राइवर दोनों गाली-गलौज करने लगे. 


पुलिसकर्मियों ने जब ऐसा करने से रोका तो युवक उनसे भी उलझ गया और अभद्र व्यवहार करते हुए धमकी देने लगा. पुलिस द्वारा चालान काटने पर युवक ने जाते-जाते धमकी दी और कहा की मंत्री से सब पर केस करवाऊंगा.