ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

मांझी को विधानसभा सीटों पर नीतीश से मिल गया भरोसा, उम्मीदवारों ने तेज किया जनसंपर्क

PATNA : महागठबंधन छोड़कर जेडीयू के सहारे एनडीए में एंट्री लेने वाले जीतन राम मांझी को नीतीश कुमार ने विधानसभा सीटों पर अपना भरोसा दे दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाका

मांझी को विधानसभा सीटों पर नीतीश से मिल गया भरोसा, उम्मीदवारों ने तेज किया जनसंपर्क
First Bihar
2 मिनट

PATNA : महागठबंधन छोड़कर जेडीयू के सहारे एनडीए में एंट्री लेने वाले जीतन राम मांझी को नीतीश कुमार ने विधानसभा सीटों पर अपना भरोसा दे दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर चुके जीतन राम मांझी को यह मालूम है कि उनके उम्मीदवार 3 विधानसभा सीटों पर किस्मत आजमाएंगे. यही वजह है कि अब हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के उम्मीदवारों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है.


गया के टिकारी विधानसभा सीट से दावेदार पूर्व मंत्री अनिल कुमार लगातार जनसंपर्क में जुटे हुए हैं. पूर्व मंत्री टिकारी विधानसभा के कई प्रखंडों में लगातार लोगों से मिल रहे हैं. इन्होंने बेलहडीया पंचायत के सियान्नपुर गांव का दौरा कर लोगों से मुलाकात की और हरसंभव उनकी मदद का भरोसा दिया. सियान्नपुर के लोंगो ने भी उनका जबरदस्त स्वागत किया. 


पूर्व मंत्री अनिल कुमार ने बेलहडीया पंचायत के बैध बिगहा गांव का भी दौरा किया. इसके अलावा डुमरसन के ग्रामीणों से भी मिलकर उन्होंने वादा किया कि इसबार वे चुनाव जीतकर आएंगे तो जनता के हित के लिए काम करेंगे. क्षेत्र में विकास करेंगे. डुमरसन के लोगों का अपार जनसमर्थन और असीम प्यार के लिए उन्होंने धन्यवाद भी दिया. 


मांझी को विधानसभा सीटों पर नीतीश से मिल गया भरोसा, उम्मीदवारों ने तेज किया जनसंपर्क


पूर्व मंत्री ने  कोंच प्रखंड के कावर पंचायत का भी दौरा किया. उन्होंने इस पंचायत के कई गावों में जाकर लोगों से संपर्क किया. कावर पंचायत के पड़रावां मोड़ पर पूर्व मंत्री अनिल कुमार का भव्य स्वागत किया गया. एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. जिसमें इन्होंने लोगों से वादा किया कि क्षेत्र के विकास के लिए वे हमेशा तटपर रहेंगे. जान समस्याओं के निबटारे के लिए आवाज उठाते रहेंगे. 


मांझी को विधानसभा सीटों पर नीतीश से मिल गया भरोसा, उम्मीदवारों ने तेज किया जनसंपर्क