ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

यूट्यूबर मनीष कश्यप ने थामा जन सुराज का दामन, प्रशांत किशोर ने दिलाई सदस्यता

चर्चित यूट्यूबर और बीजेपी के पूर्व नेता मनीष कश्यप ने प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रशांत किशोर ने खुद उनका स्वागत करते हुए कहा कि मनीष अब व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई में बड़ी भूमिका निभाएंगे।

Bihar
अब जन सुराज का उठाएंगे बस्ता
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: चर्चित यूट्यूबर और बीजेपी के पूर्व नेता मनीष कश्यप ने जन सुराज ज्वाइन कर लिया है। मनीष कश्यप ने प्रशांत किशोर की पार्टी का दामन थाम लिया है। खुद प्रशांत किशोर ने मनीष को जन सुराज पार्टी की सदस्यता दिलायी। प्रशांत किशोर ने मनीष कश्यप का स्वागत किया। इस मौके पर पीके ने कहा कि बिहार में सत्ता परिवर्तन जरूरी है। व्यवस्था परिवर्तन की चाह रखने वाले तमाम लोगों को जन सुराज में शामिल हो जाना चाहिए। 


वही जन सुराज की सदस्यता हासिल करने के बाद मनीष कश्यप ने कहा कि वह 13 महीने बीजेपी में रहे। इस बार का चुनाव बिहार के भाग्य का चुनाव है। बिहार की हकीकत सबको पता है। बिहार में कोई सुरक्षित नहीं है। बिहार को अगर सुरक्षित करना चाहते हैं तो बिहार में जन सुराज की सरकार बनाए। मनीष कश्यप ने जन सुराज की सदस्यता ग्रहण की। प्रशांत किशोर ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी।


 इस मौके पर प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के जितने यूट्यूबर हैं युवा हैं उन सबके आवाज हमलोग बनें। हम और मनीष कश्यप यहां चुनाव लड़ने नहीं आए है। मनीष कश्यप वो लड़का है जिनके पिता कोई विधायक मंत्री नहीं है, वो अपनी पहचान खुद से बनाई है। आने वाले समय व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई में ये बड़ी भूमिका निभाएंगे। ये पार्टी में नहीं आ रहे हैं बल्कि एक परिवार में आ रहे हैं।


 यह हर उस बिहारी का दल है जो बिहार को विकसित बिहार बनाना चाहता है। जन सुराज लालू-नीतीश के जंगलराज से छुटकारा दिलाना चाहता है। हमलोग के लिए राजनीति सिर्फ चुनाव लड़ना है। मनीष कश्यप ने अपनी प्रतिभा से अपनी पहचान बनायी है। भाजपा ने मनीष की पहचान नहीं बनाई है। मनीष कश्यप को जनसुराज परिवार में जुड़ने के लिए बधाई और शुक्रिया।  

टैग्स