ब्रेकिंग
बिहार की जेल में गजब का खेल... जमानत मिली सतीश को, रिहा हो गया हमनाम कैदी; 7 दिन बाद खुली पोल, 3 जेलकर्मी सस्पेंड✦बिहार में तेज रफ्तार का कहर, दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत; सुबह डायल 112 ने दी परिजनों को खबर✦Bihar News: राजधानी, मगध और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को झटका, सफर से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का स्टेटस✦बिहार में अपराध पर CM सम्राट का बड़ा एक्शन! मुख्यमंत्री आवास पर हाईलेवल बैठक, DGP समेत सभी बड़े अधिकारी तलब✦शराब के नशे में डाकघर पहुंचा पोस्टमास्टर, ग्राहकों से की बदसलूकी; फिर जो हुआ... पहुंच गया जेल✦बिहार की जेल में गजब का खेल... जमानत मिली सतीश को, रिहा हो गया हमनाम कैदी; 7 दिन बाद खुली पोल, 3 जेलकर्मी सस्पेंड✦बिहार में तेज रफ्तार का कहर, दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत; सुबह डायल 112 ने दी परिजनों को खबर✦Bihar News: राजधानी, मगध और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को झटका, सफर से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का स्टेटस✦बिहार में अपराध पर CM सम्राट का बड़ा एक्शन! मुख्यमंत्री आवास पर हाईलेवल बैठक, DGP समेत सभी बड़े अधिकारी तलब✦शराब के नशे में डाकघर पहुंचा पोस्टमास्टर, ग्राहकों से की बदसलूकी; फिर जो हुआ... पहुंच गया जेल

बिहार में रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में 2 युवकों की मौत; 2 गंभीर

Bihar Road Accident: पटना के मनेर में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शु

बिहार में रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में 2 युवकों की मौत; 2 गंभीर
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Road Accident: पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा जमुनीपुर गांव के पास पुरानी एनएच-30 दानापुर मुख्य पथ पर हुआ, जहां बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई.


जानकारी के अनुसार, बाइक पर चार लोग सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान जमुनीपुर गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.


हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान गोरैया स्थान जीवराखन टोला निवासी विक्की कुमार और कुणाल कुमार के रूप में हुई है.


घटना की सूचना मिलने के बाद मनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. वहीं, घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है.


मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि जमुनीपुर गांव के पास पुरानी एनएच-30 दानापुर मुख्य पथ पर बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर हुई है. बाइक पर चार लोग सवार थे. हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं. दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.


स्थानीय लोगों के अनुसार, बाइक सवार तेज रफ्तार में जा रहे थे. इसी दौरान बाइक की ट्रैक्टर से आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे के बाद मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही.