ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

मंदिर से घर लौट रही महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत से गुस्साएं लोगों ने बिहटा मुख्य मार्ग को किया जाम

PATNA: बिहटा थाना क्षेत्र के विश्म्भरपुर गांव के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब तेज गति से आई अज्ञात वाहन ने एक महिला को रौंद डाला जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। महिला

मंदिर से घर लौट रही महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत से गुस्साएं लोगों ने बिहटा मुख्य मार्ग को किया जाम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहटा थाना क्षेत्र के विश्म्भरपुर गांव के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब तेज गति से आई अज्ञात वाहन ने एक महिला को रौंद डाला जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। महिला मंदिर में फूल तोड़ने गयी थी और फूल तोड़ने के बाद वह अपने घर की ओर लौटने लगी तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी। घटना से गुस्साएं लोगों ने आगजनी कर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जिससे घंटों यातायात बाधित रहा।


तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। इसे लेकर आए दिन सड़क हादसे में लोगों की मौतें हो रही है। इस बार बिहटा के विश्म्भरपुर गांव में अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने महिला को रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। बताया जाता है कि बुढ़िया माई मंदिर वो फूल तोड़ने के लिए गयी थी। फूल तोड़ने के बाद वो घर लौट रही थी। तभी अज्ञात वाहन ने रौंद डाला जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए पटना ले जाया गया जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गयी।


मृतका की पहचान बिशंभरपुर गांव निवासी रविंद्र नाथ पंडित की 52 वर्षीय पत्नी इंदू देवी के रूप में हुई है। महिला की लाश जैसे ही उनके घर पहुंचा लोग शव को देखकर आक्रोशित हो गये। शव को बिहटा-शिवाला मुख्य मार्ग के बिशंभरपुर गांव मोड़ के पास रखकर परिजन हंगामा मचाने लगे। सड़क पर टायर जलाकर आगजनी करने लगे। 


लोगों ने मुख्य सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया था जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। हंगामें की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशितों को समझाने की पूरी कोशिश की। लेकिन परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े थे। बाद में इसकी सूचना मिलने पर जिला प्रशासन की टीम पहुंची जिसके बाद बीडीओ ने 20 हजार रुपये की सहायता राशि दी जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और यातायात को बहाल किया जा सका। 


टैग्स