ब्रेकिंग
कब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

मकर संक्रांति से पटना में शुरू होगी JIO की TRUE 5जी सेवा, मिलेंगे कई बेनिफिट्स

PATNA : बिहार में मकर संक्रांति के अवसर पर जियो यूजर को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। राज्य के अंदर पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में ट्रू 5जी सेवाओं को लॉन्च करने की तैयारी कर रह

मकर संक्रांति से पटना में शुरू होगी JIO की TRUE 5जी सेवा, मिलेंगे कई बेनिफिट्स
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में मकर संक्रांति के अवसर पर जियो यूजर को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। राज्य के अंदर पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में ट्रू 5जी सेवाओं को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। राजधानी में जियो यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर के तहत आमंत्रित किया जायेगा।


दरअसल, टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपनी हाइ स्पीड इंटरनेट 5जी सर्विस जियो ट्रू 5 जी का तेजी से विस्तार कर रही है। राजधानी में रिलायंस जियो सर्विस सेवा की शुरुआत नगर निगम क्षेत्र पटना सिटी से लेकर दानापुर इलाके में होगी। जियो यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर के तहत आमंत्रित किया जायेगा।



इसके बाद सूबे के अन्य शहरों में 5 जी सर्विस का विस्तार किया जायेगा। जियो ट्रू 5जी पर्यटन, विनिर्माण, इ-गवर्नेंस, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिंग और आइटी के क्षेत्रों में राज्य के लोगों के लिए विकास की असीम संभावनाएं पैदा करेगा।


बता दें कि, बिहार को 5जी मोबाइल तकनीक से लैस करने के लिए दूरसंचार मंत्रालय और राज्य सरकार मिलकर काम कर रहे हैं। मुख्य तौर पर लेटेन्सी (मोबाइल डेटा को एक से दूसरी जगह ले जाने में लगने वाला समय) को कम करने के लिए काम किया जा रहा है। इसके लिए हर मोबाइल टावर को फाइबर से जोड़ने पर फोकस है। 


इसके बाद लेटेन्सी 10 मिली सेकेंड से घटकर मिली सेकेंड हो जायेगी यानी इंटरनेट स्पीड इतनी तेज होगी कि लाइव प्रसारण मोबाइल या टीवी तक पहुंचने में किसी तरह का कोई अंतर नहीं रहेगा। सब कुछ रियल टाइम होगा।


गौरतलब हो कि, 5जी नेटवर्क इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आइओटी) के सात सबसे तेज डेटा नेटवर्क का फ्यूजन होगा। अब तक फेसबुक, वाट्सएप, यूट्यूब के जरिये हम एक-दूसरे से कनेक्ट हैं, लेकिन आइटी के जरिये दूसरी चीजों से भी कनेक्ट हो जायेंगे। सामान्य दैनिक जीवनचर्या की जिंदगी में उपयोग किये जाने वाले टीवी, फ्रिज, एसी, लाइट, पंखा, कम्प्यूटर, कार जैसी वस्तुएं हैं, जो एक-दूसरे से डेटा शेयर करेंगे। जैसे आपके पास एक कार है और वह इंटरनेट से कनेक्ट है तो उसमें किसी पार्ट में खराबी आती है, तो कार स्वतः ही मैन्युफैक्चर को केयर का डेटा भेज देगी।