ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

महिलाओं ने गाये मंगल गीत, राबड़ी देवी ने की अगवानी, ऐसे हुआ तेजस्वी की दुल्हनिया का स्वागत

PATNA : लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव दिल्ली में शादी के बाद सोमवार को वापस पटना लौटे. तेजस्वी यादव ने कुछ दिन पहले दिल्ली में अपनी एक पुरानी दोस्त रेचल आइरिश से शादी

महिलाओं ने गाये मंगल गीत, राबड़ी देवी ने की अगवानी, ऐसे हुआ तेजस्वी की दुल्हनिया का स्वागत
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव दिल्ली में शादी के बाद सोमवार को वापस पटना लौटे. तेजस्वी यादव ने कुछ दिन पहले दिल्ली में अपनी एक पुरानी दोस्त रेचल आइरिश से शादी की थी. दिल्ली में हुई इस हाईप्रोफाइल शादी में चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे. मीडिया को भी इस कार्यक्रम से दूर रखा गया था. दोनों की शादी की खूब चर्चा रही. 


इस बीच जब दोनों सोमवार को घर लौटे तो विमान के अंदर बैठे इस जोड़े की तस्वीरें वायरल हो गई. लाल सूट और लाल शाल पहने दुल्हन और सफेद कुर्ता-पायजामा पहने दूल्हे की तस्वीर सोशल मीडिया में खूब शेयर होने लगी. एयरपोर्ट से लेकर राबड़ी आवास तक कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों और पटाखों से स्वागत किया. इस दौरान तेजस्वी यादव और रेचल ने हाथ जोड़कर सबका अभिवादन भी किया.


 सरकारी आवास में पहुंचते ही सबसे पहले राबड़ी देवी ने अपनी बहनों के साथ नई बहू एवं बेटे की अगवानी की. बेटे को टीका लगाया. परंपरा के मुताबिक बहू-बेटे ने टोकरी में पांव रखकर घर में प्रवेश किया. यह खुशी का क्षण था. गांव से आई महिलाओं ने मंगल गीत गाए. नई दुल्हन का परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया. इसके लिए आवास में पहले ही फूल माला का इंतज़ाम कर लिया गया था.


टैग्स