ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

महाराणा प्रताप स्मृति समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, संजय सिंह ने बाढ़ में किया जनसंपर्क

PATNA : महाराणा प्रताप स्मृति समारोह सह राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस को लेकर पटना के बाढ़ इलाके में जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने सघन जनसंपर्क किया। उन्होनें घर-घर पहुंच कर लोगों से समारोह को स

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : महाराणा प्रताप स्मृति समारोह सह राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस को लेकर पटना के बाढ़ इलाके में जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने सघन जनसंपर्क किया। उन्होनें घर-घर पहुंच कर लोगों से समारोह को सफल बनाने की अपील की। बता दें कि कार्यक्रम का आयोजन पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित मिलर ग्राउंड में होने जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे।


संजय सिंह ने इस मौके पर लोगों से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की और कहा कि हम महाराणा प्रताप के वंशज हैं। उनके बताए रास्ते पर चलकर राज्य और देश का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे पुरखों को याद करते हैं और बडे- बडे आयोजन सरकारी स्तर पर किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा समाज क्यों नहीं एकजुट होता है। समाज खंड खंड में बंटा हुआ है। आज समाज हाशिये पर चला गया है। वर्तमान में समाज में एकजुटता की जरूरत है।


बता दें कि संजय सिंह महाराणा प्रताप स्मृति समारोह को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होनें राजपूत समाज के लोगों तक संदेश पहुंचाने के लिए 8 नवम्बर 2019 को चम्पारण की धरती मोतिहारी से कार्यक्रम की शुरुआत की है। तब से वे लगातार बिहार भ्रमण पर हैं। 


टैग्स