ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

महंगाई से निपटने के लिए जाप कार्यकर्ताओं का जुगाड़, भैंस के सहारे चलेगी बाइक

PATNA : देश में महंगाई की मार ऐसी है कि पेट्रोल की कीमत सौ का आंकड़ा पार कर चुकी है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर दिन हो रहे इजाफे को देखते हुए जन अधिकार पार्टी के कार्यकर

महंगाई से निपटने के लिए जाप कार्यकर्ताओं का जुगाड़, भैंस के सहारे चलेगी बाइक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : देश में महंगाई की मार ऐसी है कि पेट्रोल की कीमत सौ का आंकड़ा पार कर चुकी है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर दिन हो रहे इजाफे को देखते हुए जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज जबरदस्त जुगाड़ का सहारा लिया। पटना की सड़कों पर महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करने उतरे जाप कार्यकर्ताओं ने भैंस के सहारे बाइक को चलाने का फैसला लिया। जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भैंस के गले में रस्सी डाल दी और उसके पीछे बाइक लगाकर खिंचवाने लगे।


बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने बताया कि महंगाई ने आमलोगों की कमर तोड़कर रख दी है। सत्ता में आने के लिए बीजेपी ने कैसे पेट्रोल और डीजल को मुद्दा बनाया था यह सबने देखा था। अब तो सौ के पार डीजल-पेट्रोल पहुंच गयी है क्या अब उनके पास इसका कोई जवाब है? 


जाप नेता राजू दानवीर ने कहा कि इस महंगाई से परेशान लोगों के साथ-साथ अब जानवर भी आज सड़क पर प्रदर्शन के लिए उतरे है। पेट्रोल-डीजल की मूल्य में वृद्धि के बाद जानवरों का दाना पानी भी महंगा हो चुका है। जिसका पशुपालकों पर खासा असर पड़ रहा है। सरकार चाहेगी तब सब्सीडी को कम कर देश की जनता को महंगाई से निजात दे सकती है। राजू दानवीर ने कहा कि लाचार सरकार पर विचार करके जनता सड़क पर उतरी है। ऐसे में सरकार को भी इस महंगाई पर विचार करना होगा।