ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन को RJD ने कसी कमर, हर जिले के लिए प्रभारियों की हुई तैनाती

PATNA : देश में कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हल्ला बोल का ऐलान कर चुके हैं. दो दिन पहले ही तेजस्वी यादव ने कहा था कि 18 और 19 जुलाई को राज्य भर में म

महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन को RJD ने कसी कमर, हर जिले के लिए प्रभारियों की हुई तैनाती
First Bihar
3 मिनट

PATNA : देश में कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हल्ला बोल का ऐलान कर चुके हैं. दो दिन पहले ही तेजस्वी यादव ने कहा था कि 18 और 19 जुलाई को राज्य भर में महंगाई के खिलाफ आरजेडी प्रदर्शन करेगी. 18 जुलाई को सभी प्रखंड मुख्यालयों और 19 जुलाई को सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया जाना है. अब पार्टी ने इसके लिए कमर कस ली है.


महंगाई के खिलाफ प्रखंड और जिला स्तर पर होने वाले प्रदर्शन के लिए आरजेडी ने अब जिला प्रभारियों की तैनाती की है. आरजेडी की तरफ से प्रमण्डलवार जिला प्रभारियों की तैनाती की गई है. पार्टी के तमाम बड़े नेताओं को इसके लिए जिम्मेदारी दी गई है. प्रधान महासचिव आलोक मेहता ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर प्रभारियों की सूची जारी की है.


आरजेडी के जिन नेताओं को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है. उसके मुताबिक वृषण पटेल भोजपु, बक्सर, रोहतास और कैमूर जिले के प्रभारी बनाए गए हैं. उदय नारायण चौधरी को राजधानी पटना के अलावे पटना महानगर, नालंदा, बिहार शरीफ और बाढ़ की जिम्मेदारी दी गई है. एमएलसी रामबली चंद्रवंशी को जहानाबाद, अरवल और नवादा जिले की जिम्मेदारी दी गई है. मुजफ्फर हुसैन राही को गया, गया महानगर और औरंगाबाद की जिम्मेदारी दी गई है.


सुबोध राय को पश्चिम चंपारण पूर्वी चंपारण बगहा जिले की जिम्मेदारी दी गई है. पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम को वैशाली, मुजफ्फरपुर, मुजफ्फरपुर महानगर, सीतामढ़ी और शिवहर जिले की जिम्मेदारी दी गई है. अनिल सहनी को मुंगेर, मुंगेर महानगर, खगड़िया और बेगूसराय की जिम्मेदारी दी गई है. विश्व मोहन कुमार मंडल को पूर्णिया, पूर्णिया महानगर और अररिया की जिम्मेदारी दी गई है.


राजेश मांझी को सारण, गोपालगंज और सिवान की जिम्मेदारी दी गई है. हाजी अब्दुस सुभान को कटिहार और किशनगंज की जिम्मेदारी दी गई है. तारकेश्वर ठाकुर को भागलपुर, भागलपुर महानगर, बांका और नवगछिया की जिम्मेदारी दी गई है. जबकि शोभा कुशवाहा को लखीसराय, शेखपुरा और जमुई जिले का प्रभारी बनाया गया है.