ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

महामारी के बावजूद बिहारियों की आमदनी में हुआ इजाफा, अब ज्यादा कमा रहे हैं बिहारी

PATNA : कोरोना महामारी के दौर में एक तरफ जहां दुनिया भर के पैसों के लिए अपनी अर्थव्यवस्था को पटरी पर बनाए रखना बड़ी चुनौती रहा. वहीं बिहार में अर्थव्यवस्था की रफ्तार नहीं थमी.

महामारी के बावजूद बिहारियों की आमदनी में हुआ इजाफा, अब ज्यादा कमा रहे हैं बिहारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी के दौर में एक तरफ जहां दुनिया भर के पैसों के लिए अपनी अर्थव्यवस्था को पटरी पर बनाए रखना बड़ी चुनौती रहा. वहीं बिहार में अर्थव्यवस्था की रफ्तार नहीं थमी. कोरोना के बावजूद बिहारियों की आमदनी में इजाफा हुआ है. दरअसल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया है, उसमें बिहार की प्रति व्यक्ति आय में इजाफा दिखाया गया है. 


बीते एक साल के अंदर बिहार में प्रति व्यक्ति आय 1221 रुपए बढ़ा है. दरअसल, केंद्रीय वित्त मंत्री ने बीते साल जो आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया था उसमें बिहार की प्रति व्यक्ति आय 45 हजार 71 रुपये थी जो अब बढ़कर 46 हजार 292 रुपये हो गई है. निर्मला सीतारमण ने सोमवार को साल 2020-21 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया. आर्थिक सर्वेक्षण में बिहारियों की आमदनी बढ़ने की जानकारी दी गई है.


आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के आंकड़े बता रहे हैं कि पहली लहर बीतने के बाद दूसरे प्रदेशों मैं फिर से काम करने वाले बिहारी लौट के उन्होंने बाहर जाकर अच्छी कमाई की और बिहार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में इन्हीं मजदूरों और कामगारों ने बड़ी भूमिका निभाई है. 


अब बता दें कि बिहार की अर्थव्यवस्था को राज्य से बाहर रहने वाले और रोजगार के जरिए राज्य में पैसा भेजने वाले लोगों की बड़ी भूमिका रही है. इसमें कोई शक नहीं है कि महामारी के कारण राज्य के अंदर आर्थिक गतिविधियों में सुस्ती रही लेकिन इन्हीं कामगारों ने पलायन के बावजूद बिहार की अर्थव्यवस्था को पटरी पर बनाए रखने में बड़ी भूमिका अदा की.

टैग्स