ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपभरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिप

महागठबंधन की हार तय ! नीतीश के फूलपुर से चुनाव लड़ने पर बोले शाहनवाज ... बिहार में अब नहीं है JDU को कोई वोट, इसलिए जा रहे वहां

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यूपी के फूलपुर लोकसभा इलाके से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज है। जेडीयू के यूपी प्रभारी श्रवण कुमार का कहना है कि - यूपी के फूलपुर के लोग

महागठबंधन की हार तय ! नीतीश के फूलपुर से चुनाव लड़ने पर बोले शाहनवाज ... बिहार में अब नहीं है JDU को कोई वोट, इसलिए जा रहे वहां
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यूपी के फूलपुर लोकसभा इलाके से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज है। जेडीयू के यूपी प्रभारी श्रवण कुमार का कहना है कि - यूपी के फूलपुर के लोग यह चाहते हैं कि नीतीश कुमार यूपी से भी चुनाव लड़ेंगे। यहां के लोग का ऐसा कहना है कि वो सिर्फ अपना नामांकन भर दें जीत हमलोग तय कर देंगे। वहीं, नीतीश कुमार के यूपी से चुनाव लड़ने की बातों को लेकर बीजेपी लगातार हमलावर नजर आ रही है। इसी कड़ी में अब बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने बड़ा हमला बोला है। शहनबाज ने कहा है कि - उनको बिहार में तो सीट मिल नहीं रही है वहां क्या करेंगे। 


दरअसल, भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन से जब यह सवाल किया गया कि नीतीश कुमार यूपी से चुनाव लड़ने जा रहे हैं इस बात की चर्चा तेज है, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि -  नीतीश कुमार को बिहार में तो कोई सीट नहीं मिल रही है वो यूपी में क्या ही चुनाव जीतेंगे। अब महागठबंधन को यह मालूम चल गया है कि, बिहार में उनको एक भी सीट नहीं मिलने वाला है। इस लिहाजा नीतीश कुमार खुद यूपी से चुनाव लड़ने का सोच रहे हैं। बिहार में इसबार सभी सीटों पर एनडीए का कब्ज़ा होने वाला है। यह बात पक्की हो चुकी है। 


इसके आगे भाजपा नेता ने कहा कि - नीतीश कुमार को बिहार से बाहर जाकर चुनाव लड़ने के बारे में तो सोचना भी नहीं चाहिए। हमलोग तो कभी भी दूसरे राज्यों से चुनाव लड़ने के बारे में सोचते नहीं है। हमारे लिए तो अपना राज्य ही अपना देश होता है। वैसे भी अब महागठबंधन को अंदाजा हो गया है कि बिहार में उनका खाता नहीं खुलने वाला। इसलिए सबलोग इधर - उधर जाने का सोच रहे हैं। 


इधर, मोदी सरनेम केस मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के मामले में इन्होंने कहा कि -  यह अदालत का मामला है।अदालत ने ही इनको लेकर फैसला सुनाया था अब अदालत ने ही इसपर स्टे आर्डर लगाया है। अदालत के काम में हम लोग कभी कुछ नहीं बोलते और ना ही टांग अराते हैं। इसलिए उनके मामले में अदालत का जो फैसला आया है वह सब जानता है। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता