ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

महागठबंधन में सीट बंटवारे की चर्चा अंतिम चरण में, बोले मुकेश सहनी..कभी भी हो सकती है घोषणा

विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है और जल्द ही घोषणा की जा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में पैसा बांटकर वोट लेने की कोशिश हो रही है और जनता ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकेगी

बिहार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: महागठबंधन की महत्वपूर्ण सहयोगी दल विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अंतिम चरण में बातचीत है। कभी भी सीट बंटवारे की घोषणा हो सकती है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि महागठबंधन में सभी चीजें सही ढंग से चल रही हैं। आज शाम को भी हमलोग फिर से बैठने वाले हैं। 


इधर, राजद के नेता तेजस्वी यादव के निष्पक्ष चुनाव कराने वाले बयान का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि आम तौर पर देखा जा रहा है, खासकर जब से नरेंद्र मोदी की सरकार आई है, तब से लोकतंत्र खत्म करने की साजिश रची जा रही है। आज पैसा बांटकर वोट लेने का प्रयास किया जा रहा है। 


उन्होंने आगे कहा कि यह चुनाव आयोग का दायित्व है कि सही ढंग से चुनाव कराया जाए। बाबा साहेब ने संविधान में लोकतंत्र में जनता को मालिक बनाया है। नेताओं के लिए जनता मालिक है, जो पांच साल के बाद समीक्षा करती है।  


उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का काम निष्पक्ष चुनाव कराना है। लेकिन अभी चुनाव आयोग से ज्यादा उम्मीद नहीं है, क्योंकि वे जो भी काम कर रहे हैं, वह कहीं न कहीं एनडीए का पक्ष है। वैसे यह चुनाव जनता मजबूती से लड़ेगी और ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकेगी जो संविधान को नहीं मानती है। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि चुनाव आयोग को तय करना है कि कितने चरणों में मतदान हो।

टैग्स