ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

महागठबंधन की सरकार में डरने की जरूरत नहीं!, तेजस्वी बोले- जहां कहिएगा पुलिस चौकी खोलवा देंगे

PATNA : बिहार में उद्योगपतियों को आकर्षित करने के लिए सरकार लगातार कोशिश में लगी है। इसको लेकर आज पटना में बिहार इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएम नीतीश और डिप्

महागठबंधन की सरकार में डरने की जरूरत नहीं!, तेजस्वी बोले- जहां कहिएगा पुलिस चौकी खोलवा देंगे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में उद्योगपतियों को आकर्षित करने के लिए सरकार लगातार कोशिश में लगी है। इसको लेकर आज पटना में बिहार इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत देशभर से आए उद्योगपति शामिल हुए। इस दौरान  तेजस्वी अपने पूरे संबोधन में इन्वेस्टर्स मीट में पहुंचे उद्योगपतियों को भरोसा दिलाते रहे कि बिहार में नई सरकार के बनने के बाद किसी को डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने उद्योगपतियों से कहा है कि वे अखबारों और मीडिया की सुर्खियों पर ध्यान देने के बजाए आंकड़ों को देखकर बिहार के प्रति अपना परसेप्शन बनाएं। 


तेजस्वी ने कहा कि लोगों के मन में बिहार के प्रति गलत परसेप्शन बनाया जा रहा है। बिहार में नई सरकार बनने के बाद मीडिया में हेडलाइन चलती है कि बिहार में जंगलराज की वापसी हो गई है। उन्होंने कहा कि मीडिया के लोगों को जो चलाना है चलाने दीजिए और अखबारों और न्यूज चैनल का हेडलाइन देखकर अपनी राय मत बनाइए और जो डेटा है उसपर बिहार के बारे में अपनी राय बनाइए। तेजस्वी ने कार्यक्रम में मौजूद उद्योगपतियों को ये भरोसा दिलाया कि वे बिहार में उद्योग स्थापित करें, उन्हें सरकार सुरक्षा के साथ साथ हर वह सुविधा देगी जिसकी उन्हें जरूरत होगी।


तेजस्वी ने उद्योगपतियों से कहा कि वे बिहार में एकदम बेफिक्र होकर काम करें, अगर जरूरत होगी तो हमलोग रातों रात वहां पुलिस चौकी खुलवाएंगे। बिहार में महागठबंधन की सरकार है किसी को जरा सा भी डरने की जरूरत नहीं है। भ्रष्टाचार और अपराध से सरकार कोई भी समझौता नहीं करने जा रही है। अगर सरकार की पॉलिसी में बदलाव करने की भी जरूरत होगी तो उसे बदला जाएगा। बिहार में सबकुछ तैयार है बस टेकऑफ की जरूरत है।