ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

तेजस्वी यादव ने बुलाई महागठबंधन की अहम बैठक, सीट शेयरिंग और प्रत्याशियों पर आज हो सकता है बड़ा फैसला

बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर महागठबंधन की अहम बैठक आज शाम तेजस्वी यादव के एक पोलो रोड स्थित आवास पर बुलाई गई है। बैठक में सीट शेयरिंग, प्रत्याशियों के नाम और चुनावी रणनीति पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी।

बिहार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में आज शाम तेजस्वी यादव के एक पोलो रोड स्थित आवास पर महागठबंधन की अहम बैठक बुलाई गई है। बैठक शाम छह बजे शुरू होगी।


तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के संयोजक के रूप में इस बैठक का आयोजन किया है। इसमें गठबंधन के सभी घटक दलों राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) और वाम दलों के शीर्ष नेता शामिल होंगे। बैठक में सीट शेयरिंग, चुनावी मुद्दों और प्रत्याशियों के चयन को लेकर गहन चर्चा होगी। इसके साथ ही चुनाव से जुड़ी अन्य रणनीतिक बातों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।


सूत्रों के अनुसार, RJD ने करीब 60 संभावित विधानसभा प्रत्याशियों को चुनावी तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया है। वहीं कांग्रेस ने एक-दो सिटिंग विधायकों को छोड़कर सभी को तैयारी शुरू करने के लिए कहा है। VIP की ओर से 18 संभावित प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी के निर्देश दिए गए हैं, जबकि वाम दलों ने भी अपने सभी सिटिंग विधायकों को सक्रिय कर दिया है। बैठक में नए प्रत्याशियों के नामों पर भी चर्चा होगी और चयनित नामों पर अंतिम मुहर लगाई जा सकती है। RJD, कांग्रेस, VIP और वाम दलों के शीर्ष नेता संभावित प्रत्याशियों से मुलाकात कर टिकट को लेकर विचार-विमर्श करेंगे।

पटना से प्रिंस की रिपोर्ट