ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा कोरोना संक्रमित, दरभंगा के SSP भी पॉजिटिव

PATNA : बिहार में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. नेता भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं. बिहार सरकार के कई मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गये है तो वहीं जनता दल यूनाइटेड कार्यालय

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा कोरोना संक्रमित, दरभंगा के SSP भी पॉजिटिव
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. नेता भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं. बिहार सरकार के कई मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गये है तो वहीं जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में भी भी कई कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गये हैं. अब बड़ी खबर बिहार कांग्रेस से जुड़ी आ रही है. 


बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. झा ने कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. शुक्रवार को खुद मदन मोहन झा ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों को कोरोना टेस्ट कराने की सलाह भी दी है.


उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरा कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है. आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आयें हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं.'  

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा कोरोना संक्रमित, दरभंगा के SSP भी पॉजिटिव

बता दें कि इससे पहले कोरोना की दूसरी लहर में भी पिछले साल मदन मोहन झा कोरोना संक्रमित हुए थे. बिहार कांग्रेस में अभी एक ही नेता के संक्रमित होने की खबर आई है.


वहीं दरभंगा के SSP अवकाश कुमार भी कोरोना संक्रमित हो गये हैं. अवकाश कुमार बेगूसराय से दरभंगा के  SSP बनाये गये हैं. अवकाश कुमार दरभंगा में योगदान देने के बाद जांच में कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.  अवकाश कुमार बहादुरपुर पीएचसी में एंटीजन जांच में पाये गये कोरोना पॉजिटिव मिले हैं.