ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मादा जिराफ शांति ने शिशु को दिया जन्म, पटना में अब मैसूर जू के बराबर हो गयी जिराफ की संख्या, लोगों के बीच बना यह आकर्षण का केंद्र

PATNA: पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में नर जिराफ भीमा और मादा शांति ने शिशु जिराफ को जन्म दिया है। इसके साथ ही अब पटना जू में जिराफों की संख्या बढ़कर 6 हो गयी है। पहले देश

मादा जिराफ शांति ने शिशु को दिया जन्म, पटना में अब मैसूर जू के बराबर हो गयी जिराफ की संख्या, लोगों के बीच बना यह आकर्षण का केंद्र
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में नर जिराफ भीमा और मादा शांति ने शिशु जिराफ को जन्म दिया है। इसके साथ ही अब पटना जू में जिराफों की संख्या बढ़कर 6 हो गयी है। पहले देश में सबसे अधिक जिराफ मैसूर में थी। मैसूर में कुल जिराफ की संख्या 6 थी। अब पटना भी जिराफों की संख्या मैसूर जू के बराबर हो गयी है। जिराफ शिशु के जन्म के बाद अब पटना जू में भी इसकी संख्या छह हो गयी है। जिराफ शिशु के जन्म के बाद यह जू में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।


जिराफ शिशु के जन्म लेने से वन्य प्रेमियों में खुशी की लहर देखी जा रही है। इस बात की जानकारी मिलते ही लोग शांति, भीमा और जिराफ के बच्चे को देखने के लिए जू में पहुंच गये। लोगों ने जिराफ के बच्चे को मां के साथ उछल-कूद करते देखा। शिशु जैविक उद्यान में यह लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बता दें की पटना जू में अफ्रीकी नस्ल के जिराफ हैं। देश में मैसूर चिड़ियाघर में सबसे अधिक 6 जिराफ हैं। अब संजय गांधी जैविक उद्यान पटना में उसके बराबर जिराफ की संख्या हो गयी है।


अमेरिका के सेंट डियागो जू से 3 शिशु जिराफ 12 जुलाई 2006 को गिफ्ट में मिले थे। इनमें दो मादा सृष्टि व शांति और एक नर विकास नाम का जिराफ आया था। जिसमें सृष्टि और विकास की मौत पटना जू में हो गई थी। मादा जिराफ शांति अकेली बची थी। नर जिराफ की मौत के बाद प्रजनन पर ब्रेक लग गया था। मैसूर जू से भीमा नामक नर जिराफ को लाने के बाद पुन: प्रजनन शुरू हुआ है। अब बीते शनिवार को मादा जिराफ शांति ने शिशु को जन्म दिया। इसके साथ ही अब पटना जू में जिराफ की संख्या 6 हो गयी है। 

टैग्स