ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

पटना : मां-बाप की शिकायत लेकर थाना पहुंची लड़की, बोली- मुझे फोर्स किया जाता है...

PATNA : राजधानी पटना के गर्दनीबाग स्थित महिला थाने में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. मामला ऐसा था कि पुलिस को उसकी काउंसलिंग करने में सुबह से शाम हो गई. लेकिन इसके बाद भी क

पटना : मां-बाप की शिकायत लेकर थाना पहुंची लड़की, बोली- मुझे फोर्स किया जाता है...
First Bihar
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के गर्दनीबाग स्थित महिला थाने में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. मामला ऐसा था कि पुलिस को उसकी काउंसलिंग करने में सुबह से शाम हो गई. लेकिन इसके बाद भी कोई हल नहीं निकल सका. दरअसल, एक पटना के शेखपुरा की रहने वाले एक युवती पिछले डेढ़ साल से दुबई में काम कर रही थी. उसके मां बाप ने किसी तरह बहला फुसलाकर उसे घर तो बुला लिया लेकिन जैसे ही परिवार वालों ने युवती से कहा कि तुम्हारी शादी यहीं करेंगे, तुम अब दुबई नहीं जाओगी. इसके बाद युवती गुस्सा हो गई और सीधे महिला थाना पहुंच गई. 


युवती ने थाने में शिकायत करते हुए कहा कि मेरे मां-बाप मेरी शादी जबरदस्ती करवाने की कोशिश कर रहे हैं. मेरा पूरा सामान अपने पास जब्त कर लिया है. पासपोर्ट से लेकर मेरे सारे आईडी कार्ड को छुपा कर रख दिया है. युवती ने पुलिस से साफ कह दिया कि मैं अब अपने परिवार के साथ नहीं रहूंगी. ये लोग मुझे नौकरी करने से रोकते हैं और शादी के लिए वह काफी दबाव बना रहे हैं. मैं अब इनके साथ नहीं रहने वाली हूं और मैं दुबई में ही जॉब करूंगी. 


वहीँ युवती के परिवार वाले भी थाने पहुंचे. कई घंटों तक युवती और उसके परिवार वालों के बीच बहस हुई लेकिन इसके बावजूद युवती ने साफ कह दिया कि अब मैं अपने परिवार के साथ नहीं जाऊंगी. मुझे मेरा सारा सामान लौटा दिया जाए, मैं दुबई में ही जॉब करूंगी. वहीँ युवती के रवैये से परेशान परिवार वालों ने भी उससे अपने सारे रिश्ते नाते तोड़ लिए. उन्होंने कह दिया कि आज से इसके साथ सारे रिश्ते खत्म. भविष्य में किसी तरह की कोई भी बात इसके साथ होती है तो इसके लिए हम लोग जिम्मेदार नहीं होंगे. 

टैग्स