ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

लोकसभा चुनाव का शंखनाद करने आज झारखंड आएंगे PM मोदी, देंगे यह ख़ास सौगात

PATNA : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को धनबाद में सिंदरी स्थिल हर्ल (उर्वरक कारखाना) का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वो धनबाद में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। बरवड्डा में जनसभा क

लोकसभा चुनाव का शंखनाद करने आज झारखंड आएंगे PM मोदी, देंगे यह ख़ास सौगात
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को धनबाद में सिंदरी स्थिल हर्ल (उर्वरक कारखाना) का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वो धनबाद में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। बरवड्डा में जनसभा के जरिए प्रधानमंत्री झारखंड में लोकसभा चुनाव की शुरुआत भी करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए झारखंड प्रदेश भाजपा  ने पूरी तैयारी कर ली है।


पीएम मोदी के आगमन की जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुर्गापुर से सिंदरी पहुचेंगे। वहां वे हर्ल उर्वरक प्रोजेक्ट का उद्धघाटन करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री 11 बजे भाजपा द्वारा आयोजित जनसभा में आएंगे। यहां वह धनबाद, गिरिडीह और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से आए लाखों की संख्या कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 


पीएम मोदी यहां जहां 35,700 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद दोपहर बाद करीब 3 बजे पश्चिम बंगाल के हुगली के आरामबाग में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक के कई प्रोजेक्‍ट्स का शुभारंभ, लोकार्पण और आधारश‍िला रखेंगे. पीएम मोदी झारखंड में रेलवे क्षेत्र को बढ़ावा देते हुए राज्य में 3 नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। 


प्रधानमंत्री मोदी अगले द‍िन 2 मार्च को सुबह के वक्‍त करीब 10:30 बजे पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के कृष्णानगर में 15,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. पश्‍च‍िम बंगाल के बाद पीएम मोदी दोपहर करीब 2:30 बजे बिहार के औरंगाबाद पहुंचेंगे जहां 21,400 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 


उसके बाद शाम में प्रधानमंत्री मोदी बेगुसराय जाएंगे। पीएम मोदी करीब शाम 5:15 बजे बिहार के बेगुसराय में एक पब्‍ल‍िक प्रोग्राम में श‍िरकत करेंगे और देशवास‍ियों को 1.48 लाख करोड़ रुपये के कई तेल और गैस क्षेत्र से जुड़े राष्ट्रव्यापी प्रोजेक्‍ट्स की सौगात देंगे। अकेले बिहार को करीब 13,400 रुपये से अधिक के कई बड़े प्रोजेक्‍ट्स का तोहफा भी द‍िया जाएगा।


उधर, पीएम मोदी की ओर से ब‍िहार को दी जाने वाली इन परियोजनाओं की सौगात से राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क, रेल बुनियादी ढांचे, नमामि गंगे कार्यक्रम को भी प्रमुख बढ़ावा मिलेगा. प्रधानमंत्री मोदी बिहार में 4 नई ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा पटना में गंगा नदी पर एक नए 6 लेन पुल की आधारशिला भी रखेंग। वहीं, पटना में यूनिटी मॉल का शिलान्यास भी करेंगे।