ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

लोहिया पुण्यतिथि के नाम पर एकजुट हुए महागठबंधन नेता, नीतीश सरकार के सुशासन पर बोला जमकर हमला,देखें वीडियो

PATNA: राजधानी पटना में राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के मौके पर महागठबंधन नेताओं की एकजुटता खूब दिखी. सभी नेताओं के एक मंच पर आने से गदगद रालोसपा नेता उपेंद्र कुशवाहा ने राज्य की नीतीश कुमार

FirstBihar
Rajnish Singh
2 मिनट

PATNA:  राजधानी पटना में राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के मौके पर महागठबंधन नेताओं की एकजुटता खूब दिखी. सभी नेताओं के एक मंच पर आने से गदगद रालोसपा नेता उपेंद्र कुशवाहा ने राज्य की नीतीश कुमार सरकार पर जमकर निशाना साधा. पटना के बापू सभागार में सैंकड़ों समर्थको के बीच कुशावाहा ने जल जमाव से लेकर चमकी बुखार और मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं पर नीतीश सरकार को घेरा.

नीतीश के सुशासन पर सवाल

समर्थको को संबोधित करते हुए कुशवाहा ने कहा कि सरकार ने लोगों को बेहतर शासन देने का वादा किया था लेकिन पहले चमकी बुखार और फिर राजधानी पटना में जल जमाव को देख ऐसा नहीं लगता. उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को सही तरीके से नहीं निभाया. कुशवाहा ने नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि राजधानी पटना में जल जमाव के चलते डेंगू और चिकुनगुनिया जैसी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है,लेकिन सरकार की तरफ से इसे रोकने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है.

लॉ एंड ऑर्डर पर साधा निशाना

राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था के मसले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि लगातार सूबे में राजनीतिक कार्यकर्ताओं का मर्डर हो रहा है, राज्य में मॉब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं लेकिन सुशासन के नाम पर लोगों का वोट  लेने वाली सरकार इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है.