ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

एडवांटेज डायलॉग: लॉकडाउन के बाद लोग फिल्म देखने से करेंगे परहेज,मल्टीप्लेक्स और मॉल को होगा काफी घाटा

PATNA : एडवांटेज डायलॉग में बॉलीवुड और टीवी कलाकार राजेश कुमार ने कहा कि बॉलीवुड के लाइफ स्टाइल में से स्टाइल निकल गई है और सिर्फ बच गया है लाइफ. देशव्यापी लॉगडाउन के बाद बॉलीवुड स्टारों की लाइफ का

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : एडवांटेज डायलॉग में बॉलीवुड और टीवी कलाकार राजेश कुमार ने कहा कि बॉलीवुड के लाइफ स्टाइल में से स्टाइल निकल गई है और सिर्फ बच गया है लाइफ. देशव्यापी लॉगडाउन के बाद बॉलीवुड स्टारों की लाइफ काफी बदल गई है. उन्होंने कहा कि कोरोना से फिल्म इंडस्ट्रीज को काफी नुकसान होने की संभावना है खासतौर पर डेली वेजेज कर्मचारियों की परेशानी बढ़ सकती है.

मॉडरेटर संचाली अरोड़ा के साथ बातचीत में राजेश कुमार ने बताया कि जुलाई से पहले फिल्मों के आने की संभावना कम है. सोशल डिस्टेंसिंग के कारण लोग फिल्म देखने से परहेज करेंगे जिसके कारण मल्टीप्लेक्स और मॉल को काफी घाटा उठाना पड़ सकता है.

राजेश कुमार ने बताया कि शूटिंग बीच में कैंसिल हो जाने के कारण कारोबार मंदा हो गया है.  जिसके कारण फिल्म का बजट काफी कम जाएगा. 26 अप्रैल को डिजिटल प्लेटफॉर्म गूगल मीट के दूसरे सेशन में धारावाहिक साराभाई से अपनी पहचान बनाने वाले राजेश कुमार ने कहा कि फिल्म में अभी ओटीटीपी आ सकती है. इस मुद्दे पर अभी विचार विमर्श किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वे अभी कृषि पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, जिसमें अपने राज्य बिहार के गया के अलावा मुंबई में भी काम कर रहे हैं. मुंबई के कई किसान उनसे जुड़ गए हैं. संचाली अरोड़ा ने भी मॉडरेटर की भूमिका बखूबी निभाई. इस दौरान राजेश कुमार ने कई युवाओं के सवालों के जवाब दिए.