ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

पटना में लोजपा (रामविलास) ने कल बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, खगड़िया से लौटने के बाद दिल्ली जाएंगे चिराग पासवान

एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर तनातनी के बीच लोजपा (रामविलास) ने 9 अक्टूबर को पटना में आपात बैठक बुलाई है। जेडीयू के नामांकन की तारीखों से चिराग पासवान नाराज़ बताए जा रहे हैं। खगड़िया से लौटने के बाद वे दिल्ली रवाना होंगे।

बिहार
पटना में आपातकालीन बैठक कल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। लोजपा रामविलास आर-पार के मूड में है। सूत्रों की माने तो सीट बंटवारे का ऐलान होने से पहले जेडीयू की तरफ से अपने उम्मीदवारों के नामांकन की तारीख तय करने से चिराग पासवान नाराज़ हो गये हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने आनन-फानन में कल (9अक्टूबर) सुबह 10 बजे पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आपातकालीन बैठक बुलाई है। 


बिहार चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए सांसद अरुण भारती इस इमरजेंसी मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे। बिहार चुनाव सह प्रभारी, बिहार प्रदेश पार्टी सांसद, बिहार प्रदेश प्रधान महासचिव, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष और बिहार प्रदेश प्रकोष्ठ अध्यक्षगण को मीटिंग में बुलाया गया है। कहा गया है कि सभी आमंत्रित पदाधिकारी समय पर उपस्थित होकर बैठक की कार्यवाही को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। इस बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि किसी बड़े फैसले के पहले LJPR नेतृत्व प्रमुख नेताओं से चर्चा करना बैठक का उद्धेश्य है।


एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर पेंच और फंसा हुआ है। चिराग पासवान की आज बीजेपी नेताओं से बातचीत संभव नहीं है। खगड़िया से पटना लौटते ही चिराग दिल्ली रवाना होंगे। आज बुधवार की रात ही पटना से दिल्ली के लिए चिराग रवाना होंगे। बीजेपी नेताओं से बातचीत का कोई शेड्यूल फिलहाल नहीं है। चिराग से दूसरे दौर की बातचीत के लिए आज ही धर्मेंन्द्र प्रधान पटना पहुंचे थे। 07 अक्टूबर को दिल्ली में चिराग से धर्मेंद्र प्रधान और विनोद तावड़े ने मुलाकात की थी। तब बीजेपी के ऑफर से चिराग संतुष्ट नहीं हैं। 

पटना में लोजपा (रामविलास) ने कल बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, खगड़िया से लौटने के बाद दिल्ली जाएंगे चिराग पासवान

टैग्स